फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

प्रधान ने भाइयों के साथ मिलकर किसान को पीटकर मार डाला

Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime
सज्जाद फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ददमई गांव में शुक्रवार शाम 42 वर्षीय किसान सज्जाद की बच्चों के विवाद से उपजी रंजिश में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सज्जाद शुक्रवार शाम अपने खेत पर चारा काटने गया था। आरोप है कि प्रधान वेदराम ने अपने भाइयों और पिता के साथ उसे रास्ते में घेर लिया। उसकी जमकर पिटाई लगाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे अलीगढ़ ले गए थे जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए प्रधान और उसके भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

मामला शुक्रवार शाम करीब पांच बजे का है। ग्रामीणों के मुताबिक उस वक्त 42 वर्षीय सज्जाद अपने खेत पर चारा काटने गया था। वह चारा काटकर घर लौट रहा था। आरोप है कि तभी प्रधान वेदराम, उसके भाई संजीव, सुनील और पिता महेश लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने उसे रास्ते में घेर लिया। उस पर हमला कर दिया। जमीन पर गिरा लिया और मारपीट शुरू कर दी। सज्जाद की चीख पुकार सुनकर उसका भतीजा राघिव बचाने पहुंचा लेकिन आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। इससे उसके भी चोटें आई हैं। सज्जाद गंभीर रूप से घायल हुआ।
विज्ञापन

लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। जैसे ही पुलिस पहुंची कि आरोपी भाग गए। पुलिस ने उसी समय सज्जाद को जिला अस्पताल भेजा, जहां से गंभीर हालत देखकर उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। देर रात सज्जाद की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। उसके शव का वहीं पोस्टमार्टम कराया गया। शाम उसका शव गांव पहुंचा और दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मारपीट के मामले में शुक्रवार शाम ही जाहिद पुत्र मुश्ताक ने पुलिस को प्रधान और उसके भाइयों व पिता के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। रात उसकी मौत के बाद शनिवार को मारपीट का मामला हत्या में तरमीम कर दिया गया। चूंकि यह दो समुदाय का मामला है। इससे गांव में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
-
बच्चों-बच्चों का विवाद बड़ों तक पहुंचा और चली गई किसान की जान
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ददमई गांव में किसान सज्जाद की हत्या के पीछे बच्चों-बच्चों का विवाद बताया जा रहा है। उसके परिवार वालों के मुताबिक करीब एक माह पहले दो मई को गांव के मुन्ना शर्मा की बेटी की बरात आई थी। इस बरात में रंगशाला भी आई थी। बरात चढ़ने के दौरान रंगशाला में नर्तकियां डांस कर रहीं थीं। उस दौरान गांव के तमाम लोग मौजूद थे। ग्राम प्रधान वेदराम और सज्जाद के बच्चे भी रंगशाला देखने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बच्चों में विवाद हो गया था। उनके बीच मारपीट भी हो गई थी। आरोप है कि उसी दौरान वेदराम आदि लाठी-डंडे लेकर सज्जाद के घर पहुंचे थे लेकिन गांव के लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत करा दिया था। तब से वेदराम सज्जाद से रंजिश मान रहा था। जब भी उसका आमना सामना होता, तभी प्रधान उसके साथ गालीगलौज करता था। शुक्रवार शाम प्रधान को मौका मिला और उसने हमला बोल दिया। इसमें सज्जाद की जान चली गई।
-
खेतीबाड़ी पर निर्भर है सज्जाद का परिवार
ग्राम ददमई निवासी सज्जाद का परिवार खेतीबाड़ी पर निर्भर है। उसके नाम ज्यादा जमीन तो नहीं है लेकिन वह बंटाई तिहाई लेकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके छोटे-छोटे सात बच्चे हैं।

-
बिनावर के ददमई गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई है। उसके परिवार वालों ने प्रधान और उसके भाइयों पर मारपीट का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। परिवार वालों की ओर से चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवेचना कराई जा रही है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed