{"_id":"62a49af7d4bd7f168c01c3f5","slug":"crime-badaun-news-bly487881511","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटककर विवाहिता ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटककर विवाहिता ने जान दी
विज्ञापन
शिल्पी फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन में 28 वर्षीय विवाहिता शिल्पी ने फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह उसके घर का दरवाजा नहीं खुला और बच्चों के रोने की आवाज आई, तब मोहल्ले के लोग छत पर चढ़कर घर में घुसे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसका शव फंदे से उतारा। बताते हैं कि विवाहिता की अपने पति से मोबाइल पर कहासुनी हुई थी।
उसावां निवासी चिरौंजी ने अपनी दो बेटियों की शादी नगरिया चिकन गांव में की थी। उनमें बड़ी बेटी शिवकुमारी बिजेंद्र सिंह को ब्याही है जबकि शिल्पी की शादी चरन सिंह के साथ हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक बुधवार को शिल्पी के भाई अजय की शादी थी। उसकी बरात आजमगढ़ गई थी। उसमें शिल्पी तो शामिल हुई थी लेकिन चरन सिंह उससे पहले ही नौकरी करने दिल्ली चला गया था। इससे शिल्पी चरन सिंह से नाराज थी। शादी करके वह दूसरे दिन घर आ गई। बाद में उसने चरन सिंह से मोबाइल पर बातचीत की। इसी दौरान उसकी कोई कहासुनी हुई और उसने शुक्रवार रात गुस्से में आकर अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी।
शनिवार सुबह उसके बच्चों के रोने की आवाज आई। तब मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। सूचना पर चरन सिंह का भाई अमर सिंह, उसकी पत्नी कुसुमा देवी और शिल्पी की बहन शिवकुमारी पहुंच गई। लोगों ने छत पर चढ़कर उसके घर का दरवाजा खोला। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। तब कहीं उसके शव को फंदे से उतारा गया। शिल्पी का मां ने उसके जेठ जेठानी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इसमें पुलिस ने पोस्टमार्टम के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।