फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अतिक्रमण करने पर चार दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 Jun 2022 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर में लंबे समय से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता आया है। एक ओर पुलिस-प्रशासन अतिक्रमण हटवाता है तो दूसरी ओर कुछ दिन बाद वही स्थिति हो जाती है लेकिन किसी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। अब शहर में पहली बार कड़ा रुख दिखाते हुए अतिक्रमण करने वाले चार दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। चारों दुकानदारों का कुछ न कुछ सामान सड़क पर रखा हुआ था। ऐसे में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

यह मामला छह सड़का चौकी पर तैनात सिपाही राजकमल ने दर्ज कराए हैं। सिपाही के मुताबिक वह पैदल गश्त करता हुआ छह सड़का पुलिस चौकी से खैराती चौक की ओर जा रहा था। रास्ते में कुछ दुकानों का सामान सड़क पर रखा था। कई बार दुकानदारों को समझाया जा चुका था कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क पर न रखें। इसके बावजूद दुकानदार मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

एक दुकानदार ने अपना नाम उसहैत के गांव रिजोला निवासी वैभव गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता, सैय्यदबाड़ा निवासी ओम रस्तोगी पुत्र शांति प्रकाश रस्तोगी, चूना मंडी निवासी भूषण नारंग पुत्र तारक नारंग और सुधीर नर्सिंग होम के पास निवासी मंजीत सिंह पुत्र सुधीर सिंह बताया। इसमें भूषण नारंग ने अपनी दुकान के कपड़े ही बाहर रख लिए थे जबकि मंजीत सिंह ने सड़क पर कूलर लगा लिया था। पुलिस ने चारों दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed