{"_id":"62a0f6b142bf044e830429c8","slug":"crime-badaun-news-bly4876302158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित पशु काटा, पुलिस ने दफनाए अवशेष तो भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित पशु काटा, पुलिस ने दफनाए अवशेष तो भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
घटनास्थल पर एकत्र सिकरोड़ी के ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के संवेदनशील सिकरोड़ी गांव में मंगलवार रात एक प्रतिबंधित पशु को काट दिया गया। सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया, साथ ही पुलिस ने जेसीबी मंगाकर अवशेष दफना दिए। इससे ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह मामला मंगलवार रात का है। गांव के कुछ तस्कर एक प्रतिबंधित पशु को पकड़कर ले गए और उन्होंने तालाब किनारे ले जाकर उसकी हत्या कर ली। तस्कर उसके मांस को काटकर बोरियों में पैक कर रहे थे। इसी दौरान किसी तरह पुलिस को पता चल गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश देकर गांव के इसरार पुत्र शकूर को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन लोग भाग गए। पुलिस ने मौके से पशु का मांस, उसके अवशेष और पशु काटने के उपकरण भी बरामद कर लिए। बताया जा रहा है कि मौके से करीब 80 किलो मांस बरामद हुआ था। ग्रामीणों को इसका पता न चले इससे पुलिस ने सुबह पांच बजे जेेसीबी मंगाकर पशु के अवशेष और मांस को दफन करा दिया।
इधर, सुबह जब ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने मौके पर जमकर हंगामा किया। थाना पुलिस भी वहां मौजूद थी। ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर पुलिस ने इसरार समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। उसे जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि इन तस्करों को एक सिपाही का भी संरक्षण है।
विज्ञापन
-
गांव में तनाव
सिकरोड़ी गांव वैसे भी संवेदनशील है। यहां धर्मस्थल को लेकर कई साल तक विवाद चला। अब प्रतिबंधित पशु को काटने से तनाव का माहौल है। बताया जा रहा है कि दो माह पहले दो बोरा मांस मिला था। इसमें चार आरोपी जावेद, सिराजुद्दीन, पप्पू और आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट हुई। जावेद और सिराजुद्दीन जेल भेजे गए जबकि पप्पू और आसिफ नहीं पकड़े गए।