फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

उझानी में खनन करते दो जेसीबी पकड़ीं, पुलिस के हवाले कीं

Thu, 09 Jun 2022 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी कोतवाली गेट पर खड़ीं दो जेसीबी। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। गंगोरा के पास एक ईंट भट्ठे पर एसडीएम सदर एसपी वर्मा और खनन अधिकारी ब्रजबिहारी प्रसाद की संयुक्त कार्रवाई के दौरान जेसीबी से मिट्टी खनन का मामला पकड़ गया। अफसरों को देख चालक ट्रैक्टर ट्रॉलियों को छोड़कर भाग गए। खनन अधिकारी ने दो जेसीबी मौके पर पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दीं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर एसपी वर्मा और जिला खनन अधिकारी ब्रजबिहारी प्रसाद राजस्व विभाग की टीम के साथ जिरौली मोड़ के रास्ते मोहन ईंट भट्ठा पर पहुंचे। भट्ठे के पास ही उन्हें एक स्थान पर दो जेसीबी से किया जा रहा खनन मिला ।
विज्ञापन

अधिकारियों ने दोनों जेसीबी चालकों से खनन की अनुमति के संबंध में कागज दिखाने के लिए कहा। उसी दौरान मिट्टी लदी तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लेकर उनके चालक खिसक गए। अफसरों ने भट्ठा मालिक से भी जानकारी की। खनन अधिकारी ने कोतवाली फोन कर पुलिस कर्मियों को बुला लिया। दो जेसीबी कोतवाली पुलिस के हवाले कर दी गईं। पुलिस के मुताबिक- दोनों जेसीबी सीज कर दी गईं हैं। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि भट्ठे पर मिट्टी का खनन जेसीबी से वैध है या अवैध, इसके बारे में खनन अधिकारी जांच कर रहे हैं। दोनों जेसीबी खनन अधिकारी की ओर से दाखिल कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed