फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ठेकेदार ने लगाया आरोप तो एसएसपी का कड़ा रुख, किया लाइन हाजिर

Tue, 07 Jun 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। राजकीय ठेकेदार को हड़काकर रुपये वसूलने के मामले में रोडवेज चौकी इंचार्ज अरविंद कन्नौजिया और सिपाही जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दो दिन पहले ठेकेदार ने एसएसपी से इसकी शिकायत की थी। उसका आरोप था कि चौकी इंचार्ज और एक सिपाही जबरन उसे पकड़कर चौकी ले आए। उससे 10 हजार रुपये मांगे गए। जब तक उनसे ढाई हजार रुपये नहीं ले लिए, तब तक उसे नहीं छोड़ा गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी राजकीय ठेकेदार अशोक कुमार के मुताबिक दो जून को उसके आवास पर रोडवेज चौकी का सिपाही जितेंद्र सिंह पहुंचा। उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा था कि तेरे चरित्र प्रमाण पत्र की जांच आई है। अशोक कुमार ने दस मिनट में आने को कहा तो सिपाही भड़क गया और पुलिस बुलाने की धमकी दे डाली। गालीगलौज भी की। वह मजबूरी में अपनी बाइक लेकर पुलिस चौकी पहुंचा।
विज्ञापन

आरोप है कि उसे तीन-चार घंटे चौकी में बैठाया गया। उससे 10 हजार रुपये मांगे गए। उसकी तलाशी ली गई। ठेकेदार ने अपने बेटे से रुपये मंगाए। घर पर ढाई हजार रुपये रखे थे। उनमें दो हजार चौकी इंचार्ज और पांच सौ रुपये सिपाही ने ले लिए। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी आलोक मिश्रा को सौंपी थी। उनकी जांच में रुपये लेने का मामला सामने आया। इस पर एसएसपी ने चौकी इंचार्ज अरविंद कन्नौजिया और सिपाही जितेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
राजकीय ठेकेदार ने सिपाही और चौकी इंचार्ज के खिलाफ तहरीर दी थी। इसकी सीओ सिटी से जांच कराई गई। उसमें रुपये लेने का मामला सामने आया था। इस पर दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
-डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed