{"_id":"629a5e797df4fb6fc84d17ec","slug":"crime-badaun-news-bly487094945","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान की दुकानों पर नगर पंचायत ने डलवाए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान की दुकानों पर नगर पंचायत ने डलवाए ताले
विज्ञापन
वजीरगंज कस्बे में रामलीला मैदान की दुकानें। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। वजीरगंज कस्बे में अवैध कब्जा करके बनवाई गईं रामलीला मैदान की 22 दुकानों पर शुक्रवार को नगर पंचायत ने अपने ताले डलवा दिए। इससे पहले नगर पंचायत कोशिश के बाद भी कब्जा नहीं ले सका था। शुक्रवार को उसने 22 दुकानों पर कब्जा ले लिया।
रामलीला मैदान पर अवैध कब्जा कर दुकानों के निर्माण कराने का मामला काफी पुराना है। तीन साल पहले यहां अवैध कब्जा करके 22 दुकानों का निर्माण कराया गया था। उसके बाद दुकानों को बेच दिया गया। तब से यह मामला लंबित पड़ा था। पिछले हफ्ते प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर कब्जा करने वाले भाजपा नेता राहुल वार्ष्णेय पर बड़ी कार्रवाई की गई। उसके खिलाफ जमीन कब्जाने के अलग-अलग आठ मामले दर्ज कराए गए। इसके तीसरे दिन राहुल वार्ष्णेय को भूमाफिया घोषित किया गया। उसकी संपत्ति जब्त करने और अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। रामलीला मैदान की दुकानों को जिन लोगों ने खरीदा था। पिछले सप्ताह सभी दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। शुक्रवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पहुंचकर सभी 22 दुकानों पर ताले डलवाकर उन्हें कब्जे में ले लिया।
-
रामलीला मैदान की दुकानों पर जिन लोगों का कब्जा था, उन्होंने दुकान खाली करने का शपथ पत्र दे दिया है। इससे दुकानों पर ताले डलवा दिए गए हैं। बाकी कार्रवाई भी चल रही है।
विज्ञापन
- दीपा रंजन, डीएम