फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मार्ग दुर्घटना में राजमिस्त्री की मौत

Sat, 28 May 2022 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
crime
पुष्पेंद्र फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
उसावां (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के फतेहगढ़ चौराहे पर बृहस्पतिवार रात एक वाहन की टक्कर से 30 वर्षीय पुष्पेंद्र की मौत हो गई। वह बरात में शामिल होने उसावां कस्बे आया था। यहां लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

उसावां थाना क्षेत्र के गांव गूरा बरेला निवासी पुष्पेंद्र शाक्य पुत्र ओमप्रकाश शाक्य राजमिस्त्री था। वह बृहस्पतिवार रात उसावां कस्बे के मैरिज लॉन में आई बरात में आया था। परिवार वालों के मुताबिक पुष्पेंद्र रात करीब डेढ़ बजे बरात से दावत खाकर बाइक से घर लौट रहा था। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए था। रास्ते में मुरादाबाद-फार्रुखाबाद हाईवे के फतेहगढ़ चौराहे के नजदीक उसकी बाइक पहुंची थी। तभी किसी वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इस हादसे में पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस पहुंच गई और उसे जिला अस्पताल भेजा दिया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची कि उसकी पत्नी लक्ष्मी गश खाकर गिर पड़ी। पुष्पेंद्र राजमिस्त्री था, इसी से अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, इलाज के दौरान दम तोड़ा
बिल्सी। फसल की रखवाली करने जा रहे किसान को बृहस्पतिवार की रात बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित गांव नगला तरऊ के निकट अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। उसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला तरऊ निवासी रामप्रसाद शाक्य (55) पुत्र रामचंद्र बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद बदायूं-बिजनौर हाइवे पार अपने मक्का के खेत पर रखवाली करने के लिए साइकिल से जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर उसका परिवार भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed