{"_id":"628e825b82d829393843f051","slug":"crime-badaun-news-bly4861294174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा व सिपाही ने ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा व सिपाही ने ड्यूटी कर रहे होमगार्ड को पीटा
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में तैनात होमगार्ड ने एक दरोगा और सिपाही पर मारपीट व गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह रात ड्यूटी पर मौजूद था। तबीयत खराब होने की वजह से आराम करने लगा, तभी दरोगा व सिपाही ने उसके साथ अभद्रता की। उसने एसपी देहात को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात ने जांच सीओ बिसौली को सौंपी है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव पलिया निवासी होमगार्ड भीमसेन बिसौली कोतवाली में ड्यूटी कर रहे हैं। भीमसेन के मुताबिक मंगलवार रात उनकी ड्यूटी सराफा बाजार बीच कुआं बिसौली में ड्यूटी थी। रात उनकी कुछ तबीयत खराब थी। इससे वह आराम करने बैठ गए। रात करीब पौने दो बजे एसआई प्रेमपाल सिंह और सिपाही शिवम उन्हें चेक करने पहुंचे। उन्होंने आराम करते देखकर उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी। कहा-बहुत आराम करता है। तुझे आराम करना सिखा देंगे। उन्होंने मारपीट भी की, जिससे उसके गुमचोटें भी आई हैं। उसे जातिसूचक गाली भी दी गईं। बाद में उसे मौके से भगा दिया। होमगार्ड भीमसेन ने इसके बारे में अपने साथी होमगार्डों को बताया।
दोपहर के समय होमगार्ड एसएसपी कार्यालय पहुंचा। उसने एसपी देेहात सिद्धार्थ वर्मा को इसकी जानकारी दी। एसपी देहात ने मामले की जांच सीओ बिसौली को सौंपी है। इसमें जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
-----------------
होमगार्ड ने दरोगा और सिपाही के खिलाफ शिकायत की है। इसकी जांच कराई जा रही है। इसमें जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई कराई जाएगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात