{"_id":"628bce2c7df4fb6fc84d177c","slug":"crime-badaun-news-bly485883644","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में सोमवार सुबह एक विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे से उसी के दुपट्टे से लटका मिला। मृतका के ससुर की सूचना के बाद मायके से उसके परिजन भी आ गए। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
घटना तड़के करीब तीन बजे की है। संजरपुर निवासी रीतू (23) पत्नी संदीप राजपूत की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। पति दिल्ली में नौकरी करता है। घटना के समय वह दिल्ली में ही था। तड़के परिजन ने कमरे में रीतू का शव फंदे से लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। ससुर ने रीतू की मौत की जानकारी उघैती थाना क्षेत्र के गांव राजनगर निवासी उसके पिता धर्मवीर को दी, इसके बाद धर्मवीर समेत मायके से कई लोग मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस को भी बुला लिया। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को अवगत करा दिया।
सीओ शुभेंद्र गोपाल ने भी मृतका के परिजन से जानकारी की। रीतू का सात महीने का बालक है। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालिया ने बताया कि धर्मवीर की सूचना के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। मौत की वजह को लेकर जांच चल रही है।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मृतका के पिता समेत परिवार के लोगों में से किसी की भी ओर से तहरीर नहीं दी गई है।