{"_id":"628bcc8981d82c3ca23c7d58","slug":"crime-badaun-news-bly4858824128","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहनपुर के गैंगस्टर की 22 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहनपुर के गैंगस्टर की 22 लाख की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
साहनपुर में मकान जब्त करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिसौली (बदायूं)। जिले में गैंगस्टरों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के क्रम में सोमवार शाम साहनपुर के गैंगस्टर जॉन सिंह की 22 लाख की संपत्ति जब्त की गई। घर पर उसकी मां और बहन मौजूद मिलीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे घर खाली कराकर उसे सील कर दिया। बाहर एक नोटिस भी लगाया गया है।
सोमवार शाम सीओ बिसौली शक्ति सिंह, तहसीलदार अशोक सैनी, इंस्पेक्टर बिसौली बिजेंद्र सिंह और थाना फैजगंज बेहटा एसओ चरण सिंह राणा पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव साहनपुर पहुंचे। उन्होंने मुनादी करते हुए ग्रामीणों को बताया कि गांव के गैंगस्टर जॉन सिंह की संपत्ति जब्त करने आए हैं। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। उसने आपराधिक तरीके से रुपये जमाकर संपत्ति बनाई है। उसके खिलाफ एक गैंगस्टर का मामला भी दर्ज है। इसके तहत साहनपुर गांव में एक मकान 150 गज में है। जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये मानी गई है। इसके अलावा एक मकान संभल जिले में थाना बनियाठेर के अशोक नगर में है। यह मकान उसकी मां श्यामकली के नाम है। जिसकी कीमत 34 लाख है।
सोमवार को जब कार्रवाई की गई उस समय घर पर जॉन सिंह की मां और बहन मौजूद थीं। अधिकारियों ने उनसे घर को खाली कराया और बाद में सामान जब्त कर लिया। बाहर एक नोटिस भी लगाया गया।