फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

महिला को झांसा दिया और ठग लिए जेवर

Mon, 23 May 2022 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। इंदिरा चौक के नजदीक दो ठगों ने महिला को सुरक्षा देने के नाम पर झांसा देकर जेवर ठग लिए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास निवासी विमला वती पत्नी रामभरोसे लाल इंदिरा चौक के नजदीक टंडन प्लाजा में स्थित सेंट्रल बैंक में चेक जमा करने आईं थीं। वह चेक जमा करने के बाद घर लौटने के लिए ई-रिक्शा में बैठी ही थीं कि तभी दो लोगों ने आवाज लगाई। महिला ने सोचा बैंक कर्मचारी होंगे। इससे वह उक्त लोगों के पास पहुंचीं। दोनों व्यक्ति महिला को एक होटल के पास ले गए। एक अन्य महिला का फोटो दिखाया। बोले- अभी कुछ देर पहले दो लोग इस महिला के जेवर लूटकर ले गए हैं। मारपीट भी की थी, उसे हमने थाने भेज दिया है।
हम लोग समाजसेवी हैं। महिलाओं का ध्यान रखना और उन्हें बचाना हमारा काम है। कहीं आप भी इस तरह लूट की शिकार न हो जाओ, इसलिए बुलाया। यह कहकर दोनों ने महिला से सोने की चेन और दो चूड़ी उतरवा लीं। फिर उन्हें एक कागज में लपेटकर उसके पर्स में रख दिया।
विज्ञापन

विमला वती वहां से सड़क पर पहुंचीं। जहां एक खोखे वाले ने टोका और उक्त युवकों के बारे में जानकारी की, साथ ही ठगी की आशंका व्यक्त की। इसपर महिला ने पर्स खोलकर देखा तो कागज खाली था और जेवर नदारद थे। उन्होंने दोनों युवकों को काफी तलाश किया लेकिन वे नहीं मिले। बाद में वह पुलिस के पास पहुंची। जिसके बाद विमलावती की तहरीर पर दो अज्ञात ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
क्रेडिट कार्ड बनाकर की ऑनलाइन खरीदारी, एफआईआर
तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी रामबेटी पत्नी रघुनाथ ने फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर ऑनलाइन खरीदारी करने का आरोप लगाया है। रामबेटी के मुताबिक उनका खाता एक्सिस बैंक में है लेकिन उन्होंने कभी अपना क्रेडिट कार्ड नहीं बनवाया, लेकिन बैंक से उनके बेटे गौतम मौर्य के नाम एक फर्जी क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया गया। उनका बेट अनपढ़ है, वह मजदूरी आदि करता है। वह क्रेडिट कार्ड का उपयोग करना भी नहीं जानता। जब उनके पास क्रेडिट कार्ड पहुंचा तो उन्होंने बैंक जाकर इसकी जानकारी ली, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाद में बैंक से कॉल आई कि क्रेडिट कार्ड से 24 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी हुई है। इसकी उन्होंने मुख्यमंत्री तक से शिकायत की लेकिन इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में पता चला कि क्रेडिट कार्ड से करीब 40 हजार रुपये का लोन भी लिया गया है। रामबेटी ने थाना सिविल लाइंस में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने इसकी विवेचना शुरू कर दी है।

-
महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवेचना कराई जा रही है। इसके अलावा ठगों का पता लगाने के लिए टीम लगा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज आदि की मदद ली जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। क्रेडिट कार्ड बनाकर ऑनलाइन खरीदारी के मामले में तहरीर के आधार पर एफआईआर लिखी गई है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed