फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

साधना की बहन श्रद्धा ने किया सरेंडर

Mon, 23 May 2022 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। डीजीसी साधना शर्मा हत्याकांड के आरोप में नामजद मृतका की बहन ने श्रद्धा गुप्ता ने शनिवार को स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट उदयभान सिंह की अदालत में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने नामजद आरोपी श्रद्धा को हिरासत में लेने के बाद जेल भेज दिया। मामले में सुनवाई को 19 जुलाई की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

डीजीसी साधना शर्मा 23 मई 2016 को कोर्ट से अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में टवेरा गाड़ी से कुचलकर उनकी हत्या कर दी गई थी। डीजीसी साधना शर्मा की छोटी बहन विपर्णा गौड़ ने 12 लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी पैरवी के चलते सभी आरोपियों पर 2019 में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। केस में नामजद श्रद्धा गुप्ता ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई को हाईकोर्ट इलाहाबाद में चुनौती दी लेकिन हाईकोर्ट से आरोपी श्रद्धा को कोई राहत नही मिली। इसके बाद श्रद्धा गुप्ता ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने विगत 26 अप्रैल को निर्णय देते हुए इलाहाबाद के आदेश को कायम रखते हुए आरोपी की रिट खारिज कर दी। शनिवार को आरोपी श्रद्धा ने स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट उदयभान सिंह की अदालत में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

कोर्ट ने 19 जुलाई तक के लिए श्रद्धा गुप्ता को जेल भेज दिया है।
-
मेरे द्वारा 2019 से कई बार तत्कालीन एसएचओ उझानी विनोद कुमार व गैंगेस्टर के मामले के विवेचकों की शिकायतें की गईं, पर विवेचकों ने श्रद्धा को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने का पूरा मौका दिया और गिरफ्तार नहीं किया। अब भी शिकायत पर ही सरेंडर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वादी विपर्णा गौड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed