फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

मंदिर के कमरे में फंदे से लटके मिले किशोर-किशोरी के शव

Mon, 23 May 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसएसपी डॉ. ओपी सिंह और एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर के कमरे में शनिवार को एक किशोर और किशोरी के शव साड़ी के बने फंदों से लटके मिले। पुलिस ने मौके से एक बीयर की खाली केन और जहरीली दवा की शीशी बरामद की है। पुलिस का मानना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन एक न हो पाने की वजह से उन्होंने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी का परिवार पिछले तीन साल से मंदिर परिसर के कमरे में रहता आ रहा है। शनिवार सुबह करीब चार बजे जब किशोरी की मां ने उसको चारपाई पर मौजूद नहीं देखा तो उसने उसको तलाश किया। मां मंदिर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में पहुंची तो वहां किशोरी और पड़ोसी गांव के एक नाबालिग लड़के का शव फंदे से लटका देखा। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। उसने नजदीकी लोगों को इसकी जानकारी दी। इस पर मोहल्ले के तमाम लोग पहुंच गए। कुछ देर बाद उसावां थाना पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव फंदे उतरवाए। बताते हैं कि लड़के की उम्र करीब 17 साल है। दोनों के शव अलग-अलग साड़ी के फंदे से लटके हुए थे। वहीं नजदीक में किशोर की टी शर्ट पड़ी थी। कमरे से एक बीयर की खाली केन और जहरीली दवा की शीशी भी बरामद हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक किशोर अक्सर किशोरी से मिलने आता था। शायद दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे। इसके विपरीत उनके परिवार वाले एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टतया मामला आत्महत्या का ही मान रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मंदिर परिसर में बने एक कमरे में किशोरी और एक किशोर का शव फंदे से लटका मिला है। इसकी जांच कराई जा रही है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। पूरी छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
परिवार वालों का एक-दूसरे पर हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया हैंगिंग
म्याऊं (बदायूं)। किशोर-किशोरी की मौत के मामले में परिवार वाले एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन कमरे में जो हालात देखने को मिले, पुलिस के अनुसार उसमें कहीं भी हत्या के संकेत नजर नहीं आ रहे। दोनों शव जिस तरह एक-दूसरे से चिपके हुए फंदे से लटके मिले, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों में गहरा प्रेम संबंध था और उन्होंने शादी न होने पर जान देदी। फिलहाल अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है।
किशोर के पिता के मुताबिक उनका बेटा शुक्रवार रात 12 बजे तक घर पर मौजूद था। वह अपनी चारपाई पर लेटा मोबाइल चला रहा था। वह मंदिर के कमरे में कैसे पहुंच गया, इससे वह खुद हैरान हैं।
पिता का कहना है कि जहां किशोर और किशोरी के शव लटके मिले, वहां कोई स्टूल आदि नहीं मिला है। साथ ही दोनों के पैर जमीन को छू रहे हैं। इससे उन्हें हत्या की आशंका है। चाचा को शक है कि किशोरी ने कॉल करके किशोर को बुलाया। बाद में उसके परिवार वालों ने देख लिया और उसकी हत्या कर दी।
इधर, किशोरी की मां के मुताबिक मंदिर परिसर में उनकी बेटी और उसके दो भाई-बहन रहते हैं। उसके पति दूसरे प्रांत में मजदूरी करते हैं। काफी तंग हाल है। मकान टूट फूट चुका है। आरोप लगाया कि लड़के के परिवार वाले आए और दोनों की हत्या करके चले गए। इसके विपरीत जब पुलिस और ग्रामीणों ने किशोर-किशोरी के परिवार वालों से यह सवाल किया गया कि हत्या का क्या कारण है तो दोनों के ही परिजन निरुत्तर रहे।
बहरहाल मौके पर जो हालात देखने को मिले हैं, उससे यही माना जा रहा है कि किशोर और किशोरी के बीच गहरा प्रेम संबंध था। पुलिस भी यही मान रही है कि किशोर कई घंटे तक किशोरी के साथ रहा। मौके पर अलग मिली टी शर्ट और बीयर भी यही कहानी कह रही है। हकीकत क्या है यह पुलिस की जांच का विषय है।
-
आत्महत्या करने को पी थी जहरीली दवा
मौके से जिस तरह जहरीली दवा की शीशी मिली है, उससे पुलिस यह भी अनुमान लगा रही है कि दोनों ने पहले जहरीली दवा पी। बाद में साड़ी का फंदा बनाकर उससे लटक गए। इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शीशी कब्जे में लेकर फोरेंसिक लैब भिजवा दी है।
-
दोनों की प्रेम कहानी से अनभिज्ञ नहीं हैं ग्रामीण
फंदे से लटके मिले किशोर और किशोरी के परिवार वाले भले ही एक-दूसरे के ऊपर हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन ग्रामीण उनकी प्रेम कहानी से अनभिज्ञ नहीं थे। उन्होंने किशोर को अक्सर मंदिर की ओर आते देखा था। यहां बता दें मंदिर किशोर के गांव से ज्यादा दूर नहीं है। मात्र एक या आधा किलोमीटर का फासला है। नजदीक में ही किशोर के खेत हैं।
----
फंदे पर लटकने से हुई थी किशोर-किशोरी की मौत
शनिवार सुबह उसावां थाना क्षेत्र के मंदिर परिसर के कमरे में फंदे पर लटके मिले किशोर और किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। उनके शरीर पर किसी प्रकार के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों की मौत फंदे से लटकने से हुई है। इससे माना जा रहा है कि दोनों ने फंदे से लटककर जान दी थी। इसमें किशोरी की स्लाइड बनाकर जांच को भेजी गई है।

-
मंदिर के पुजारी ने कहा-दोनों ने आत्महत्या की
म्याऊं। शनिवार सुबह जिस वक्त किशोर और किशोरी के शव फंदे से लटके देखे गए थे, उस दौरान मंदिर के पुजारी निकलकर कहीं चले गए। दोपहर तक मंदिर में काफी भीड़भाड़ रही। पुलिस भी मौजूद रही। अधिकारी मामले की छानबीन करते रहे। शाम को पुजारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने स्वीकारा कि किशोर और किशोरी के बीच प्रेम संबंध थे। शायद वह शादी करना चाहते थे। इससे उन्होंने फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed