{"_id":"6287e8c65eb60b123c23845f","slug":"crime-badaun-news-bly485562244","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले को लेकर अध्यापकों को पीटा, दो आरोपी पुलिस को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले को लेकर अध्यापकों को पीटा, दो आरोपी पुलिस को सौंपे
विज्ञापन
राधेलाल कॉलेज में घटना के बाद कोतवाली में जानकारी देते अध्यापक। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी/कछला (बदायूं)। राधेलाल इंटर कॉलेज कछला में दो सगी बहनों के दाखिले को लेकर शुक्रवार को उनके परिजन और अध्यापकों में तकरार हो गई। आरोप है कि इस दौरान दो अध्यापकों को पीट दिया गया। मौके जुटे अध्यापकों ने दो लोगों को दबोच लिया। उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने घायल अध्यापकों का मेडिकल भी कराया है।
घटना के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य रामदास के साथ कोतवाली पहुंचे अध्यापक साजिद अली खां ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर कछला के वार्ड नंबर-तीन निवासी दो सगी बहनों का दाखिला कराने के लिए उनके परिजन आए थे। चूंकि कॉलेज बंद होने को था, इसलिए उन्हें अगले दिन साथ में टीसी और आधारकार्ड लेकर आने के लिए कहकर लौटा दिया गया।
शुक्रवार को छात्राओं के पिता और चाचा के साथ तीन-चार युवकों के साथ पहुंचे। टीसी और आधार कार्ड में जन्मतिथि में अंतर होने पर उन्हें कागज ठीक कराकर लाने को कहा गया। इसी बात पर फजले और मुनीर नामक युवकों ने अध्यापक साजिद को पीट दिया। साजिद को बचाने के आगे बढ़े साथी अध्यापक राजकपूर की भी पिटाई की गई। राजकपूर के कपड़े फट गए। साजिद के मुंह पर चोट आई ।
विज्ञापन
अध्यापकों के शोर मचाने पर अन्य अध्यापक भी आ गए। उन्होंने फजले और मुनीर को पकड़ लिया। उनके साथी मौका देखकर भाग गए। प्रधानाचार्य के मुताबिक दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल अध्यापक साजिद और राजकपूर का पुलिस ने मेडिकल कराया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में सरकारी कार्य में बाधा डालने और रजिस्टर फाड़ देने का भी आरोप लगाया गया है। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
-
अध्यापकों ने डीआईओएस को दी जानकारी
कॉलेज परिसर में घटना के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य रामदास ने डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार को फोन पर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। डीआईओएस ने साजिद और राजकपूर से भी बात की। अध्यापकों ने उन्हें बताया कि इस तरह शिक्षण कार्य सुगमता से सुचारु नहीं रह सकता।