फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पुलिस चौकी के पास घर से चार लाख का माल उड़ाया

Sat, 21 May 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
crime
उझानी के अब्दुल्लागंज गांव में चोरी के बाद ब्रह्मानंद के घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। अब्दुल्लागंज पुलिस चौकी के पास एक ही परिसर में रहने वाले दो सगे भाइयों के घर को चोरों ने निशाना बनाया और करीब चार लाख का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

अब्दुल्लागंज निवासी ब्रह्मानंद साहू और उनके छोटे भाई प्रमोद कुमार एक ही घर में अलग-अलग रहते हैं। देर रात दोनों भाई परिजन समेत छत पर जाकर सो गए। शुक्रवार सुबह जागने के बाद नीचे आए तो कमरों के दरवाजे खुले थे। कमरों के अंदर बक्सों और अलमारियों के बाहर कपड़े व जेवरात के खाली डिब्बे पड़े देख उन्हें घर में चोरी होने का पता चला। प्रमोद ने बताया कि चोर उसके कमरे से 1.45 लाख रुपये नकद, सोने का हार, चेन, अंगूठी और चार चूड़ियां निकाल ले गए।
विज्ञापन

इसी प्रकार ब्रह्मानंद के घर से सोने और चांदी के जेवरात के अलावा 1.35 लाख रुपये की चोरी हुई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने खोजबीन की तो पिछवाड़े उन्हें खेत में इस्तेमाल होने वाला लकड़ी का पटला पड़ा मिला। समझा जा रहा है कि पटला दीवार पर लगाकर ही चोर घर में घुसे। घटना से पहले यही पटला पुलिस चौकी के सामने पड़ा था। सूचना के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मकान मालिक बोले- चौकी पर नहीं मिले पुलिस कर्मी
घटना के बाद सुबह ब्रह्मानंद और प्रमोद समेत गांव के तीन-चार लोग पुलिस चौकी पहुंचे। मौके पर उन्हें पुलिस कर्मी नहीं मिले तो किसी एक ने फोन करके एक सिपाही को अवगत कराया। इसके बाद चौकी इंचार्ज लव गिरि भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि रात में पुलिस कर्मी गश्त पर नजर नहीं आते।
-
ग्राम ठिरिया में भी चोरों ने दिखाए हाथ
कोतवाली क्षेत्र के गांव ठिरिया निवासी शिवम शर्मा के घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में बृहस्पतिवार रात चोर घुस गए और जेवरात, 21 हजार रुपये निकाल ले गए। उसने पुलिस को तहरीर दी है।
फोटो- 20बीडीएनबीएसएलवाई004
पुलिस चौकी के नजदीक दो घरों से लाखों की चोरी
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो चोर, पुलिस छानबीन में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली (बदायूं)। कस्बे में बुध बाजार पुलिस चौकी के नजदीक चोरों ने बृहस्पतिवार रात दो घरों को निशाना बनाया। चोर एक घर से करीब चार लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए जबकि दूसरे घर का ताला तोड़ लिया लेकिन चोरी करने में असफल रहे। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
कस्बे में बुध बाजार पुलिस चौकी के नजदीक डॉ. प्रवीण शर्मा का मकान है। बताते हैं कि इस मकान में उनका ही कंपाउंडर इंद्रजीत मिश्रा परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार रात इंद्रजीत अपने भतीजे को दवा दिलाने दिल्ली गया था जबकि उसकी पत्नी मकान पर ताला लगाकर अपने मायके गांव बसई चली गई। इसी बात का फायदा उठाकर चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए।
चोरों ने उसके घर से जेवर, कपड़े समेत करीब चार लाख रुपये की चोरी कर ली। शुक्रवार सुबह लोगों ने उसके घर का ताला टूटा देखा तो उसको सूचना दी। इस पर सुषमा ने मायके से आकर मकान की हालत देखी। जहां कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा पड़ा था। सारे जेवर नदारद थे। यह देखकर सुषमा रोने लगी। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और मामले की छानबीन करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इधर, चोरों ने मोहल्ले में ही भाजपा नगर महामंत्री गणेश गुप्ता के खाली पड़े मकान का ताला तोड़ लिया। उनके घर से कुछ कबाड़े का सामान चोरी कर लिया। अन्य कोई सामान चोरी नहीं कर सके।

-
सीसीटीवी में दिखे दो चोर
डॉ. प्रवीण शर्मा उर्फ बेबी बाबू के घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उसमें दो चोर कैद हो गए हैं। एक चोर चेक की शर्ट पहने है। दूसरा चोर गेट को धीरे से खोलने की कोशिश करता नजर आ रहा है। फुटेज में एक चोर का चेहरा काफी साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed