फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

अनुबंधित बस चालक ने लगाया एआरएम पर पीटने का आरोप

Sat, 21 May 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। अनुबंधित बस के एक चालक ने बदायूं डिपो के एआरएम पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चालक प्रदीप चौहान शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अन्य चालकों और अपनी पत्नी मीनू सिंह के साथ जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा था। उसकी दोनों टांगों में गंभीर चोट थीं। चालक और उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि एआरएम लक्ष्मण सिंह अनुबंधित बसों के चालकों से दो हजार रुपये महीने वसूल करते हैं। पति ने रुपये देने से इनकार किया तो उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मारपीट की।

यहां बता दें कि शहर में आवास विकास निवासी प्रदीप चौहान निजी बस का चालक है। यह बस बदायूं डिपो में अनुबंध पर सेवाएं दे रही है। बदायूं डिपो में कुल 37 अनुबंधित बसें हैं। इधर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुक्रवार दिन में करीब 11 बजे रोडवेज बस स्टैंड पर गहमा-गहमी बढ़ गई। कुछ ही देर में एआरएम लक्ष्मण सिंह वर्कशॉप से यहां पहुंच गए। एआरएम को सूचना दी गई थी कि एक बस चालक डिपो परिसर में नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। बताते हैं कि एआरएम जब डिपो पहुंचे तो प्रदीप चौहान उनसे भी उलझने लगा। एआरएम ने मोबाइल पर कॉल करके रोडवेज चौकी से पुलिस को बुला लिया, इससे पहले चालक यहां से भाग गया। इसी क्रम में प्रदीप और उसकी पत्नी के आरोपों को खारिज करते हुए एआरएम ने कहा कि उन्होंने रोडवेज चौकी इंचार्ज को कॉल करके चालक का डॉक्टरी मुआयना कराने को कहा था। पुलिस को आता देखकर चालक वहां से दीवार कूदकर भागा, शायद इस कारण उसके टांगों में चोट आई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed