{"_id":"628698be1df0c9519904cd09","slug":"crime-badaun-news-bly485446926","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर आरिफ की 3.29 करोड़ की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
सहसवान के पठान टोला में गैंगस्टर की मार्केट में दुकानों को नोटिस चस्पा करवाते अधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
सहसवान (बदायूं)। बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गैंगस्टर आरिफ की 3.29 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। उसकी गफ्फार मार्केट में बनी 19 दुकानों और आवासीय बिल्डिंग में ताले डालकर उस पर एक नेेटिस चस्पा करा दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी आरिफ पर गैंगस्टर के अलावा करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने अपराध करके ही करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। यह संपत्ति उसकी मां अकबरी बेगम के नाम पर है। 21 अप्रैल को एसएसपी की संस्तुति पर संपत्ति जब्तीकरण का मामला डीएम को भेजा गया। बृहस्पतिवार को डीएम के आदेश पर तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, सीओ चंद्रपाल सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ पठान टोला की गफ्फार मार्केट पहुंचे। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाए गए। लाउडस्पीकर से मुनादी कराई गई। पुलिस के वाहनों के सायरन भी बजाए गए। उसके बाद अधिकारियों ने उसकी 19 दुकानें और आवासीय बिल्डिंग को खाली करवाकर सील करा दिया। उन पर नोटिस चस्पा करा दिया गया। लोगों को बताया गया कि अब यह संपत्ति सरकार के अधीन है। कोई छेड़छाड़ करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।