फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

किसान आत्मदाह प्रकरणः आरोपियों पर लगेगी गैंगस्टर, जब्त होगी संपत्ति

Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
crime
किसान के बेटे को समझाते तहसीलदार करनवीर सिंह, बेटे को पकड़े सीओ सिटी आलोक मिश्रा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। एसएसपी कार्यालय में आत्मदाह करने वाले किसान के आरोपियों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने परिवार वालों से कहा है कि सभी आरोपियों पर गैंगस्टर लगाई जाएगी और उनकी संपत्ति भी जब्त होगी।
विज्ञापन

किसान किशनपाल का शव बृहस्पतिवार दोपहर रसूलपुर गांव पहुंचा। एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ सिटी आलोक मिश्रा, तहसीलदार सदर करनवीर सिंह और कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। एडीएम प्रशासन ने किसान के बेटे अमरजीत को बुलाकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से जो भी मदद होगी, वह की जाएगी। तहसीलदार करनवीर सिंह ने भी परिवार वालों को कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया तो वहीं एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस आरोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बेटे अमरजीत ने कहा कि जो अब कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है, काश पहले पुलिस ने सुन ली होती तो उसके पिता की जान नहीं जाती। यह पुलिस की मिलीभगत रही कि आज उसके पिता परिवार के बीच नहीं है। इसके बावजूद वह पुलिस अधिकारियों की बात मानने को तैयार है। अब अगर उसके साथ कुछ धोखा हुआ तो शायद उसे गांव छोड़ना पड़ेगा। अमरजीत ने अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता जताई। उसने कहा कि आरोपी इतने दबंग हैं कि वह जो चाहे कर सकते हैं। वह उसके परिवार की हत्या भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एसपी सिटी ने कहा कि सभी आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई कराई जाएगी। उनकी संपत्ति भी जब्त होगी।
-
तहसीलदार ने परिवार को दिए 31 हजार रुपये
तहसीलदार सदर करनवीर सिंह ने किसान के परिवार को 31 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी है। करनवीर सिंह ने बताया कि यह राशि वैसे तो कुछ नहीं है लेकिन इससे परिवार को कुछ मदद मिलेगी। वह कोशिश कर रहे हैं कि परिवार को किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि मिल जाए। किसान के नाम जमीन नहीं है। जिस खेत में गेहूं जला था, उस खेत को किसान ने बंटाई पर लिया था। नियम के मुताबिक वह किसान के परिवार को आर्थिक सहायता राशि दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे। इसकी उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। परिवार को यह आश्वासन भी दिया गया है कि जो कार्य पंद्रह दिन में होता है, वह कोशिश करेंगे कि सात दिन या उससे जल्दी पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed