फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

ट्यूबवेल पर करंट लगने से किसान की मौत

Thu, 19 May 2022 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime
आसफपुर पुलिस चौकी पर खड़े किसान भूकन के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
आसफपुर (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर में बुधवार को 32 वर्षीय किसान भूकन सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। भूकन सिंह अपने ट्यूबवेल पर गया था, तभी वह खुले तार की चपेट में आ गया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम श्यामपुर निवासी भूकन सिंह खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक भूकन बुधवार को ट्यूबवेल पर गया था। वह ट्यूबवेल की कोठरी खोलकर जैसे ही अंदर घुसा कि एक खुले तार की चपेट में आने से उसको करंट लग गया। भूकन वहीं गिर गया। उस दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भूकन को तार से अलग किया। उसके परिवार वालों को सूचना दी। इससे परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। वह भूकन को आसफपुर स्वाथ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। भूकन के दो बेटे और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed