फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

थाने पहुंचा बदमाश, बोला-गोली मत मारना, सरेंडर करने आया हूं

Wed, 18 May 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
फैजगंज बेहटा थाने में तख्ती टांगकर आया फुरकान उर्फ सदुआ। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। इस्लामनगर में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली क्या लगी कि गल्ला व्यापारी से लूटपाट करने वाले बदमाशों में पुलिस का खौफ साफ दिखने लगा। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन बदमाश जेल में हैं जबकि चौथा संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ निवासी फुरकान उर्फ सदुआ मंगलवार को फैजगंज बेहटा थाने पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया। इस दौरान उसने गले में तख्ती भी टांग रखी थी। बोला-गोली मत मारना, सरेंडर करने आया हूं। तख्ती पर लिखा था पुलिस डर से हाजिर हो रहा हूं, आगे से गलती नहीं करूंगा। यहां बता दें उसपर 25 हजार रुपये का इनाम भी है।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को फैजगंज बेहटा क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर परमानंदपुर गांव के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता से साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिए थे। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर इसमें चार बदमाश शामिल पाए गए। इनमें एक बदमाश कमर पुत्र रफीक निवासी ग्राम थांवला थाना बिलारी जिला मुरादाबाद आठ मई को इस्लामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया।
विज्ञापन

वह दूसरे बदमाश इमरान उर्फ इलायची के साथ फैजगंज बेहटा क्षेत्र में बाइक पर आ रहा था। मुठभेड़ के दौरान उसको गोली लग गई और वह भी पकड़ा गया जबकि इमरान उर्फ इलायची भाग गया और दूसरे दिन मुरादाबाद कोर्ट में सरेंडर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, इस लूटपाट में शामिल संभल जिले के कुढ़फतेेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कन्हई नगला निवासी फुरकान उर्फ सदुआ पुत्र जमा खां मंगलवार को फैजगंज बेहटा थाने में पहुंचा और सरेंडर हो गया। इस दौरान वह अपने गले में तख्ती टांगकर थाने पहुंचा। थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों से बोला- साहब मैं सरेंडर करने आया हूं, मुझे गोली मत मारना, जबकि तख्ती पर अन्य बातों के अलावा लिखा था पुलिस डर से हाजिर हो रहा हूं, आगे से गलती नहीं करूंगा।
सदुआ ने बताया कि लगातार उसके घर पर दबिश दी जा रही थी। वह जहां भी जा रहा था, पुलिस पहुंच रही थी। इससे वह परेशान हो चुका था। उसे डर सता रहा था कि कहीं कमर की तरह उसे भी गोली न मार दी जाए। इससे वह थाने आकर सरेंडर हो गया। उसके पास से लूट के 25 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।
-
ऊधमसिंह नगर जेल में बंद है मुख्य साजिशकर्ता
गल्ला व्यापारी से लूटपाट कराने वाला ग्राम परमानंदपुर निवासी उदयपाल पुत्र गनपत उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जेल में बंद है। पुलिस के मुताबिक गल्ला व्यापारी से बदमाश कमर, इमरान उर्फ इलायची और फुरकान उर्फ सदुआ ने लूटपाट की थी। उदयपाल रेकी करता था। उसकी सूचना पर यह बदमाश आए और साढ़े पांच लाख रुपये लूटकर ले गए। उदयपाल कई घटनाओं में शामिल था। ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर थाना क्षेत्र में उसने खुद लूटपाट की और पकड़ा गया।

-
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में पांच अप्रैल को गल्ला व्यापारी से लूट हुई थी। इसमें चार बदमाशों के नाम प्रकाश में आए थे। आठ मई को एक बदमाश कमर इस्लामनगर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया जबकि इमरान उर्फ इलायची फरार हो गया था। वह मुरादाबाद कोर्ट में जाकर सरेंडर हो गया। एक ऊधमसिंह नगर जेल में है। चौथा फुरकान उर्फ सदुआ मंगलवार को गले में थाने में सरेंडर हो गया। उसके पास से 25 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed