{"_id":"62756b7d4f0be660d6356036","slug":"crime-badaun-news-bly483957769","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में फंदे से लटका मिला नवाबगंज के राजमिस्त्री का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में फंदे से लटका मिला नवाबगंज के राजमिस्त्री का शव
विज्ञापन
यामीन अली फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर के बड़े सरकार के जंगल में शुक्रवार सुबह नवाबगंज के 55 वर्षीय यामीन अली का शव फंदे से लटका मिला। यामीन अली राजमिस्त्री थे। वह बृहस्पतिवार सुबह मिक्सर मशीन लाने के लिए घर से निकले थे लेकिन वह बदायूं कैसे पहुंचे, इसको लेकर परिवार वाले भी हैरान हैं। उन्होंने हत्या की आशंका भी जताई है। कोतवाली पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
बरेली में नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रिछोला किफायतुल्ला निवासी यामीन अली राजमिस्त्री थे। परिवार वालों के मुताबिक यामीन अली अपने मकान का निर्माण कर रहे थे। उन्होंने नींव भर ली थी लेकिन उसमें बीम पड़ने के लिए रह गया था। बृहस्पतिवार को यामीन अली नींव पर बीम डालने के लिए मिक्सर मशीन लाने के लिए घर से निकले थे। करीब एक घंटे बाद परिवार वालों ने कॉल की तो उनका मोबाइल बंद आया। दोपहर में कॉल की तो भी उनका नंबर बंद आया। इससे परिवार वाले डर गए। वे उनकी तलाश में लग गए। देर शाम उनके नंबर पर रिंग गई लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। उन्होंने थाना पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।
इधर शुक्रवार को बदायूं कोतवाली क्षेत्र में स्थित बड़े सरकार के जंगल में कुछ लोग गए तो उन्होंने एक शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से उनका शव फंदे से उतरवाया। उनके जेब की तलाशी ली गई तो उसमें मोबाइल रखा मिला। उसमें नंबर देखकर पुलिस ने तमाम लोगों को कॉल की, तब कहीं शव की पहचान यामीन अली के रूप में हुई। दोपहर में परिवार वाले मोर्चरी पहुंच गए। उनके बेटे अरशद ने बताया कि यामीन अली मिक्सर मशीन लेने निकले थे। देर तक रात उनका नंबर नहीं लगा। शाम को एक बार कॉल गई तो रिसीव नहीं हुई। उनके पास बरामद मोबाइल से सिम गायब है। बदायूं में उनका शव लटका मिलने से उन्हें लग रहा है कि उनकी हत्या की गई है। यामीन अली के चार बेटे हैं। परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
-
नवाबगंज के यामीन का शव सुबह बड़े सरकार के जंगल में फंदे से लटका मिला था। अभी इसमें स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह बदायूं क्यों आए थे। उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है, जिसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर ही अगली कार्रवाई होगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी