{"_id":"62741d696d3ad879752f6d0b","slug":"crime-badaun-news-bly4838435149","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूल के गुबार उठने से गुस्साए लोगों ने धर्मकांटा घेरा, संचालक से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल के गुबार उठने से गुस्साए लोगों ने धर्मकांटा घेरा, संचालक से नोकझोंक
विज्ञापन
उझानी में धर्मकांटा घेरे खड़े युवकों के साथ मौजूद महिलाएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। अढौली रेल फाटक के पास धर्मकांटा इलाके में ट्रकों और ट्रैक्टर ट्रॉलियों की वजह से धूल के गुबार उठने से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने धर्मकांटे पर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी संचालक से नोकझोंक भी हो गई। तौल रुकवा देने से ट्रकों की लंबी कतार लग गई। महिलाओं समेत इलाके के लोगों ने चेतावनी दी कि अगर धर्मकांटा संचालक ने फर्श नहीं बिछवाया तो आगे तौल नहीं होने दी जाएगी।
उझानी-कादरचौक रोड पर रेलवे फाटक के नजदीक धर्मकांटा है। रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ियों में लोडिंग और अनलोडिंग के लिए ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉलियों से अनाज आता-जाता है। ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉलियों की तौल पास में ही धर्मकांटे पर होती है। आसपास के दुकानदारों और नई बस्ती के लोगों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से पूरे इलाके में धूल के गुबार उठते रहते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर बाद महिलाओं ने धर्मकांटे के संचालक से इसकी शिकायत भी की। संचालक को यह भी बताया कि धूल की वजह से सांस फूलने लगती है। बाद में कई लोग शाम करीब पांच बजे इकट्ठे होकर धर्मकांटे पर जा धमके। संचालक और महिलाओं के बीच नोकझोंक हो गई। इस कारण काफी देर तक तौल भी प्रभावित रही। फाटक के आसपास ट्रकों की लंबी कतार लग गई।
उमेश यादव ने बताया कि तेज हवा चलने पर धूल के कारण दुकान और घरों में बार-बार सफाई करनी पड़ती है। धर्मकांटे के आसपास ईंटों का फर्श भी नहीं बनवाया गया है। महिलाओं ने कहा-अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे तौल नहीं होने देंगी। प्रदर्शनकारियों में सुनीता, नारायनी, मुन्नी देवी, धर्मंद्र कुमार, केपी यादव, अजय, जगन्नाथ सिंह, चेतराम, सत्यवीर आदि शामिल थे।