{"_id":"6273c7824f0be660d6356006","slug":"crime-badaun-news-bly483749123","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार की खातिर बदला धर्म, बोली- नहीं चाहती प्रेमी पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार की खातिर बदला धर्म, बोली- नहीं चाहती प्रेमी पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में एक समुदाय की महिला ने प्रेमी की खातिर अपने तीन बच्चों को ही नहीं छोड़ा, बल्कि अपना धर्म भी बदल लिया। उसने प्रेमी के साथ जाकर मंदिर में शादी कर ली और अपना नाम बदल लिया। उसके जाने के बाद पति ने गुमशुदगी दर्ज कराई, जिस पर पुलिस उसे तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को महिला स्वयं कोतवाली पहुंची और उसने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई। उसने पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह अपने प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहती और उसी के साथ रहेगी।
मामला शहर के एक मोहल्ले का है। एक समुदाय की महिला का अपने मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के तीन बच्चे हैं। तीन दिन पहले महिला बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली, जब शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई। परिवार वाले महिला को खोजने के लिए निकल पड़े। उन्होंने कोतवाली जाकर महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई। इस दौरान परिवार वालों ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ जाने का अनुमान भी लगाया। चूंकि मामला दो समुदाय से जुड़ा था। इससे पुलिस भी महिला की तलाश में लग गई।
बृहस्पतिवार को महिला स्वयं कोतवाली पहुंची। पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी के साथ मंदिर में जाकर शादी कर ली है। उसने अपना धर्म भी बदल लिया है और अपना नाम भी बदल लिया है। सूचना पर महिला का पति और बच्चे भी कोतवाली पहुंचे। परिवार के अन्य लोगों ने भी उसे समझाने की कोशिश की लेकिन महिला उनके साथ जाने को तैयार नहीं हुई। महिला ने पति पर मारपीट करने का आरोप भी लगा दिया। इससे परिवार वाले वापस हो गए। अब महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
-
महिला शहर के ही एक मोहल्ले की रहने वाली है। उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। उसने लिखकर दिया है कि वह युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहती और उसी के साथ रहना चाहती है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी