फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या

Tue, 03 May 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव नगरिया चिकन में रविवार शाम जहरीला पदार्थ खाकर 20 वर्षीय गुड्डू ने जान दे दी। उसकी मां ने अपने पड़ोसी युवक के खिलाफ कॉल करके प्रताड़ित करने और उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

रविवार शाम गांव नगरिया चिकन निवासी गुड्डू (20) पुत्र गंगा सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिवार वाले उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस गांव पहुंच गई। गुड्डू की मां देववती ने बताया कि उनका पड़ोसी नीरज गुड्डू को कई दिन से परेशान कर रहा था। वह कॉल करके उसे प्रताड़ित करता था और उसे आत्महत्या करने के लिए उकसाता था। गुड्डू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वही मजदूरी करके अपना और अपनी मां का पेट भर रहा था। थाना पुलिस ने देववती की तहरीर पर आरोपी नीरज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सोमवार को गुड्डू के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टर ने इसके लिए बिसरा सुरक्षित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed