{"_id":"62684e97009718224e0a6cde","slug":"crime-badaun-news-bly4828575160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज का शराब पीते फोटो वायरल, लाइन हाजिर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज का शराब पीते फोटो वायरल, लाइन हाजिर किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी इंचार्ज का शराब पीते फोटो वायरल, लाइन हाजिर किया
बगरैन। थाना वजीरगंज की बगरैन रिपोर्टिंग चौकी के इंचार्ज ब्रज किशोर को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने लाइन हाजिर कर दिया है।
क्षेत्र के गांव अलऊआ पस्तोरा में सोमवार रात किसी परिचित के घर पर बेटी के जन्मदिन की दावत थी। चौकी इंचार्ज ब्रज किशोर चौकी के एक अन्य दरोगा के साथ दावत में गए थे। यहां चौकी इंचार्ज का किसी ने मोबाइल से फोटो ले लिया। वर्दी में बैठे चौकी इंचार्ज के सामने गिलास में शराब रखी थी। बाद में यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर लिया। चारों ओर चर्चा फैल गई कि चौकी इंचार्ज ने दावत में शराब पी थी। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद मंगलवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। संवाद