फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

दहगवां में चला बुलडोजर, 60 से ज्यादा दुकानें और मकान ध्वस्त

Sun, 24 Apr 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
दहगवां में अवैध निर्माण पर चलता बुलडोजर। संवाद - फोटो : BADAUN
दहगवां (बदायूं)। नगर में मुख्य सड़क के चौड़ीकरण के लिए शनिवार को पीडब्ल्यूडी और नगर पंचायत की ओर से संयुक्त कार्रवाई में 60 से ज्यादा दुकानों और मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण विरोध काम न आया और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलता रहा।
विज्ञापन

दहगवां को नगर पंचायत का दर्जा मिल चुका है। आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव में यहां चुनाव भी होना है। नगर पंचायत स्तर की सुविधाओं के लिए यहां ईओ की तैनाती काफी पहले हो चुकी है। नगर पंचायत स्तरीय सुविधाओं के लिए सड़कों को चौड़ा किया जाना है। नगर में मुख्य सड़क ही अतिक्रमण के कारण काफी संकरी है। सड़क के चौड़ीकरण को स्वीकृति मिल चुकी है। तीन माह पहले पीडब्ल्यूडी ने यहां चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया तो काफी विरोध हुआ था। बाद में सड़क के दोनों ओर कब्जा कर दुकान और मकानों का निर्माण कराने वालों ने तीन माह का समय मांगा था। उनको तीन माह का समय दे दिया गया, लेकिन तीन माह के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को पीडब्ल्यूडी की टीम पुलिस-प्रशासनिक और नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ बुलडोजर लेकर पहुंची। लोगों को ताकीद करने के बाद अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त करना शुरू कर दिया। इसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन विरोध काम नहीं आया। बुलडोजर के जरिये 60 से ज्यादा दुकानों और मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, प्रभारी कानूनगो प्यारेलाल, लेखपाल सत्यपाल यादव, प्रेमसिंह, सहायक अभियंता मुकेश कुमार और पुलिस बल के साथ जरीफनगर थाना प्रभारी मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed