फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

पुलिस अभिरक्षा से फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिपाही निलंबित

Sat, 23 Apr 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
आरोपी सर्वेश। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। अलापुर थाने से अस्पताल ले जाते वक्त बदायूं क्लब के सामने हथकड़ी निकालकर फरार हुए आरोपी सर्वेश को शुक्रवार दोपहर बूचा नगला गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ सिपाही ने सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं एसएसपी ने सिपाही देवेंद्र को निलंबित कर दिया है, जबकि होमगार्ड रामपाल की लापरवाही मानते हुए जिला कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सर्वेश अलापुर थाने से कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। थाने का सिपाही देवेंद्र और होमगार्ड रामपाल बदायूं क्लब के सामने पहुंचे। उस दौरान उनके साथ एक और आरोपी दीपक शर्मा भी था। उसे होमगार्ड रामपाल पकड़े हुए था। जबकि आरोपी सर्वेश को सिपाही देवेंद्र पकड़े था। इसी दौरान आरोपी हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग गया। सिपाही उसके पीछे दौड़ा लेकिन आरोपी बस के नीचे घुसकर दूसरी दिशा से निकल गया और निजी बस में बैठकर फरार हो गया। तब से अलापुर थाना पुलिस उसे तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

इस मामले में बृहस्पतिवार देर रात एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने सिपाही देवेंद्र को निलंबित कर दिया। वहीं निलंबित सिपाही ने आरोपी सर्वेश के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, थाना पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी। शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सर्वेश बूचा नगला की ओर अपनी रिश्तेदारी में गया है। इस पर पुलिस भी उसके पीछे लग गई और वहीं से उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे शनिवार को जेल भेजेगी।
---------------------
आरोपी बोला-जेल चला जाता तो परिवार नहीं कराता जमानत
- पुलिस के मुताबिक आरोपी सर्वेश ने भागने के संबंध में बताया कि उसके नशा करने से परिवार वाले परेशान हैं। वह नशा करने के लिए छोटा मोटा सामान चोरी करके बेच देता है। अगर वह जेल चला जाता तो परिवार वाले जमानत नहीं कराते। वह लंबा फंस जाता। इसके अलावा उसे जेल में नशा करने को कुछ नहीं मिलता। इसलिए वह हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग गया।
-
थाने की गाड़ी से लाया जाता आरोपी तो बच जाती फजीहत
इस मामले में अलापुर थाने की लापरवाही सामने आई है। आरोपियों को पुलिस अपने वाहन से कोर्ट ले जाती है। सिपाही होमगार्ड एक नहीं दो आरोपी ला रहे थे। वे भी उन्हें बस में बैठाकर लाए थे। अगर पुलिस अपने वाहन से होती तो शायद आरोपी को भागने का मौका नहीं मिलता और पुलिस की फजीहत बच जाती।

-
थाने में पुलिस बल कम है। इससे एक सिपाही और एक होमगार्ड आरोपियों को कोर्ट ले जा रहे थे। लापरवाही मानते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। होमगार्ड के खिलाफ जिला कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है। शुक्रवार दोपहर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। - डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed