{"_id":"6261ab294897ef7abe2af12b","slug":"crime-badaun-news-bly482295522","type":"story","status":"publish","title_hn":"घपला पकड़ा...पैसे पूरे पर कम दिया जा रहा था पेट्रोल-डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घपला पकड़ा...पैसे पूरे पर कम दिया जा रहा था पेट्रोल-डीजल
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर चेकिंग करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में ओवरब्रिज के नीचे स्थित एमएम कुरैशी एवं ब्रादर्स पेट्रोल पंप पर अचानक निरीक्षण किया गया। यहां पर दो पंप में से एक बंद मिला। जबकि दूसरे से एक लीटर पर 20 एमएल कम तेल दिया जा रहा था। इस पर अधिकारियों ने मशीन को सील कर दिया हैं। साथ ही बाट माप अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर , डीएसओ रमन मिश्रा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने शहर के दो पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जवाहरपुरी में स्थित शास्त्री फिलिंग स्टेशन (पेट्रोल पंप) पहुंचे। यहां अधिकारियों को सभी चीजें दुरुस्त मिली। इसके बाद में ओवरब्रिज के नीचे स्थित एमएम कुरैशी एंड ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर निरीक्षण किया। यहां पर अधिकारियों को दो मशीनों में से एक बंद मिली। जबकि दूसरी में एक लीटर पेट्रोल-डीजल में 20 एमएल तेल कम देते हुए पाया गया। मौके पर अधिकारियों ने उस मशीन को सील कर दिया। साथ ही बाट माप अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के लिए कहा है।