{"_id":"6261a8965f70eb452a5d6c10","slug":"crime-badaun-news-bly4822928161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज और बिसौली में सड़क हादसे, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दातागंज और बिसौली में सड़क हादसे, दो की मौत
विज्ञापन
सहसवान में हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दातागंज और बिसौली सड़क हादसों में बृहस्पतिवार को दो लोगों की मौत हो गई। बिसौली इलाके में अपने रिश्तेदारों को विदा करने आए 42 वर्षीय यादराम को पिकअप चालक ने कुचल दिया। वहीं दातागंज इलाके में बाइक सवार दो भाई लकड़ी भरी ट्रॉली से टकरा गए। उसमें 50 वर्षीय महेश की मौत हो गई। एक हादसा सहसवान इलाके में भी हुआ है। उसमें पिकअप ड्राइवर घायल हो गया।
दातागंज। कस्बे के वार्ड नंबर 11 निवासी 50 वर्षीय महेश और उनके छोटे भाई राकेश बृहस्पतिवार सुबह बेलाडांडी गांव की ओर से बाइक पर आ रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। रोहरी गांव के नजदीक उनकी बाइक सड़क पर खड़ी लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां महेश की मौत हो गई। महेश वार्ड के सदस्य दुर्गपाल के बड़े भाई थे।
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर निवासी 42 वर्षीय यादराम के बेटे मुनेेंद्र की बृहस्पतिवार शाम को बिसौली बरात जानी थी। एक दिन पहले घर में मंडप कार्यक्रम हुआ था। उसमें कई रिश्तेदार आए थे। यादराम सुबह तड़के रिश्तेदारों को वाहन पर बैठाने के लिए सड़क पर आए थे। उनके रिश्ते तो चले गए लेकिन तभी एक पिकअप ने आकर यादराम को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोपहर के समय यादराम के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिवारवालों ने बताया कि रात दो बजे केवल दूल्हा और पांच लोग जाकर शादी की रस्म पूरी कराएंगे।
विज्ञापन
सहसवान। बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव चोई की पुलिया के नजदीक एक पिकअप लकड़ी भारी ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली की लकड़ियां पिकअप को तोड़कर ड्राइवर की गर्दन में जा घुसी। इससे पिकअप ड्राइवर और उसके पास बैठा दीपक निवासी उझानी गंभीर रूप से घायल हो गए। शाम तक ड्राइवर का नाम पता नहीं चला। ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से भाग गया।