{"_id":"626057b686036908e9052bd7","slug":"crime-badaun-news-bly4821753159","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर बोला-फोन कर दूं तो पंचायत अध्यक्ष आकर लगवाएंगी सबमर्सिबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर बोला-फोन कर दूं तो पंचायत अध्यक्ष आकर लगवाएंगी सबमर्सिबल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मुजरिया थाने से हटाए गए इंस्पेक्टर रामअवतार सिंह और प्रधानाध्यापिका का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। उसमें इंस्पेक्टर प्रधानाध्यापिका को हड़काते हुए सुनाई दे रहे हैं। कहते हैं-एक फोन करेंगे तो जिला पंचायत अध्यक्ष आकर सबमर्सिबल लगवाएंगी। यही नहीं वह प्रधानाध्यापिका को पढ़ाई से लेकर सफाई कराने तक की नसीहत देते सुने जा सकते हैं। कहते हैं-प्रदेश के 75 जिलों में से 60 बीएसए उन्हें जानते हैं।
वायरल ऑडियो दो दिन पुरानी बताई जा रही है। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव कौल्हाई में प्राइमरी स्कूल के पास नया पुलिस सहायता केंद्र बना है। स्कूल के शौचालय के बराबर में सहायता केंद्र का भी शौचालय बना है लेकिन उसमें पानी की व्यवस्था नहीं है। बताते हैं कि दो दिन पहले मुजरिया थाने के इंचार्ज रहे इंस्पेक्टर रामअवतार सिंह ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका को फोन किया। कहा था कि वह अपने सबमर्सिबल से एक पाइप सहायता केंद्र को भी दे देें। जब तक सबमर्सिबल नहीं लगता है, तब तक सहायता केंद्र में पानी की व्यवस्था हो जाएगी।
उनके बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ तो बढ़ता चला गया। इंस्पेक्टर भी पूरे रौब में आ गए। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई लिखाई से लेकर साफ सफाई तक न कराने का हवाला दे दिया। बोले अगर मैं बच्चों का टेस्ट लूं तो सब पता चल जाएगा। बच्चों की गुणवत्ता पता चल जाएगी। आज डीएम की मीटिंग है। मैं उसमें ये सब बातें रखूंगा। प्रधानाध्यापिका ने कहा- यह सब उनके अधिकारियों को बताएं। तब इंस्पेक्टर ने कहा कि आप राजनीति कर रहीं हैं। प्रदेश के 75 जिलों में से 60 बीएसए उन्हें जानते हैं। न बच्चों की पढ़ाई है और न ही सफाई है। सबमर्सिबल तो हम खुद लगवा लेंगे। मैं एक फोन घुमाऊंगा तो जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव खुद सबमर्सिबल लगवा देंगी। आप अपना काम करिए, अपनी सुरक्षा खुद करिए। आप स्कूल से नदारद रहती हैं। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि यह रिपोर्ट उनके विभागीय अधिकारी दें। इंस्पेक्टर ने कहा कि मेरे भी बच्चे हैं। मेरी बेटी पीएचडी कर चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि इस मामले में शिकायत आने के बाद इंस्पेक्टर को हटाया जा चुका है। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा को जांच भी सौंपी है।
-
ऑडियो को मैंने सुना है। उसमें कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही गई है। इंस्पेक्टर केवल पुलिस सहायता केंद्र के लिए पाइप का कनेक्शन मांग रहे थे। स्कूल के बराबर में सहायता केंद्र है तो कनेक्शन देने में कोई बुराई नहीं थी। जांच एसपी देहात को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई होगी।
- डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी