{"_id":"626056fd682cd87ebf3dab95","slug":"crime-badaun-news-bly482175098","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीबी चेयरमैन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीबी चेयरमैन पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। भाजपा नेता व डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने एक मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। महिला ने भी अपनी बेटी का वीडियो क्लिप बनाकर वायरल करने के आरोप में उमेश राठौर समेत तीन पर एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के बाद मामला झूठा बताकर इसमें एफआर लगा दी है।
18 सितंबर 2021 को भाजपा नेता व डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके मुताबिक उमेश राठौर ने एक गांव में अपने रिश्तेदारों के साझे में एक भट्ठा लगाया था। इसमें उमेश राठौर 40 प्रतिशत के हिस्सेदार थे। उनके रिश्तेदार राजीव चौहान 40 और महिला 20 प्रतिशत की हिस्सेदार थीं। सरकारी अनुदान की वजह से महिला का नाम आधे के हिस्सेदार के रूप में अंकित कराया गया था। आरोप लगाया कि महिला के पति ने भट्ठे में बेईमानी की, जिससे वह बंद हो गया। इसके बाद महिला ने उनके व उनके रिश्तेदारों, बटाईदार के खिलाफ एक के बाद एक करके कई मामले दर्ज कराए। उन पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया। पुलिस की जांच में सभी मामले झूठे पाए गए। इससे पुलिस ने उन्हें निरस्त कर दिया। पुलिस की जांच के मुताबिक महिला ने दुष्कर्म की झूठी कहानी बनाकर उनसे काफी रुपया ठगा। एक कार भी ठग ली। 18 सितंबर को ही महिला ने उमेश राठौर, भुवनेश कुमार और जेके सक्सेना के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। तब से पुलिस दोनों मामलों की विवेचना कर रही थी। पुलिस के अनुसार विवेचना में महिला द्वारा लगाए सभी आरोप झूठे पाए गए। इससे मामले में एफआर लगा दी गई। जबकि उमेश राठौर की ओर से दर्ज महिला के खिलाफ मामले में पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है।
-
कुछ समय पहले दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उमेश राठौर की ओर से दर्ज मामले में चार्जशीट लगाई गई है। जबकि महिला के मामले में एफआर लगा दी गई है। विवेचना में गुण दोष के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
---
सितंबर 2021 में दोनों पक्षों ने सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उसमें 19 दिसंबर को दोनों के बीच फैसला हो गया था। 10 जनवरी 2022 को दोनों पक्षों ने पुलिस को लिखकर भी दे दिया था। अधिकारियों ने भी मामला खत्म कराने की बात कही थी। अब मुझे पता चला है कि मेरे खिलाफ चार्जशीट लगवा दी गई है। अब हम कोर्ट में अपनी बात रखेंगे।
- संबंधित महिला