फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बाजार में लेबल बदलकर खपाए जा रहे रिफाइंड में ‘सरकारी तेल’ की गंध

Wed, 20 Apr 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। पिछले दिनों म्याऊ और कोतवाली क्षेत्र में पकड़े गए नकली रिफाइंड के मामले में अब तक पुलिस यह पता नहीं कर पाई है कि आखिर यह कहां से सप्लाई किया जा रहा था। यह जरूर सामने आया है कि ब्रांडेड कंपनी का लेबल बदायूं में ही लगाया गया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि रिफाइंड आंगनबाड़ी केंद्रों व राशन की दुकानों पर बांटा जाने वाला हो सकता है।
विज्ञापन

अक्तूबर 2021 में बिल्सी पुलिस ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बांटा जाने वाला सरकारी रिफाइंड पकड़ा था। उस समय पुलिस अंबियापुर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक पिकअप को रोका गया तो 85 पेटियों में 1275 लीटर रिफाइंड बरामद हुआ था। इस मामले में पिकअप ड्राइवर शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव जल्लापुर निवासी नरेंद्र सिंह, उसी थाना क्षेत्र का हारून और पुसगवां निवासी दीपक उर्फ विपिन को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पूछताछ में यह कबूला था कि सरकारी रिफाइंड है लेकिन यह नहीं बताया कि वह इसे कहां सप्लाई करने जा रहे थे। उस दौरान यह जरूर स्पष्ट हो गया था कि सरकारी रिफाइंड का कहीं न कहीं दुरुपयोग किया जा रहा है। अभी हाल में म्याऊ और कोतवाली क्षेत्र में जब नकली रिफाइंड पकड़ा गया। तबसे यह कयास लगाया जा रहा है कि रिफाइंड कहीं न कहीं सरकारी हो सकता है। बहरहाल बिल्सी में पकड़े गए रिफाइंड के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन

-
बिसौली में पकड़ा गया था पोषाहार
बिसौली कस्बे में कुछ दिन पहले सरकारी पोषाहार पकड़ा गया था। एक मकान के अंदर सरकारी पैकिंग फाड़कर पोषाहार को दूसरे पैकिंग में भरा जा रहा था। इसमें एक मजदूर के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। जबकि न तो मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई हुई और न ही पुलिस यह पता लगा पाई कि आखिर पोषाहार कहां से सप्लाई किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
म्याऊ और कोतवाली क्षेत्र में बरामद रिफाइंड के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। अगर मामले दर्ज हैं तो पुलिस उसकी विवेचना कर रही होगी। उसमें सब निकलकर सामने आ जाएगा कि यह रिफाइंड कौन सा है। अगर वह सरकारी निकला तो हम अलग से कार्रवाई कराएंगे।
- अदीश मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed