फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़, दूसरे समुदाय के युवक पर रिपोर्ट

Wed, 20 Apr 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी का घर से निकलना मुश्किल हो गया। दूसरे समुदाय का युवक लगातार उसका पीछा कर रहा था। एक दिन पहले वह उसके घर में घुस गया। अकेला देखकर किशोरी से छेड़छाड़ की। चीख-पुकार सुनकर किशोरी का भाई आया तो उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मामला शहर के एक मोहल्ले का है। यहां 16 वर्षीय किशोरी बेहद परेशान थी। साथ में उसके परिवार वाले असुरक्षित महसूस कर रहे थे। लड़की की मां के मुताबिक सोमवार को उसकी बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान जाविद उसके घर में घुस गया। उसने किशोरी को अकेला देखकर पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। परिवार वाले नजदीक थे। इससे वह तुरंत घर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने किशोरी के भाई के साथ ही मारपीट कर दी और मौके से भाग गया। परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी जावेद किशोरी को काफी समय से परेशान कर रहा है। किशोरी बाजार जाती है या फिर कहीं जाती है तो वह उसका पीछा करता है। इससे पहले भी वह कई बार छेड़छाड़ कर चुका था लेकिन उसके परिवार वालों ने कार्रवाई नहीं कराई लेकिन अब आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा है। इससे उन्होंने कोतवाली में जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

-
इस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को तलाश कराया जा रहा है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed