{"_id":"625f0c805b8cab53304c0610","slug":"crime-badaun-news-bly4820577186","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़, दूसरे समुदाय के युवक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से घर में घुसकर छेड़छाड़, दूसरे समुदाय के युवक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी का घर से निकलना मुश्किल हो गया। दूसरे समुदाय का युवक लगातार उसका पीछा कर रहा था। एक दिन पहले वह उसके घर में घुस गया। अकेला देखकर किशोरी से छेड़छाड़ की। चीख-पुकार सुनकर किशोरी का भाई आया तो उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मामला शहर के एक मोहल्ले का है। यहां 16 वर्षीय किशोरी बेहद परेशान थी। साथ में उसके परिवार वाले असुरक्षित महसूस कर रहे थे। लड़की की मां के मुताबिक सोमवार को उसकी बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान जाविद उसके घर में घुस गया। उसने किशोरी को अकेला देखकर पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस पर किशोरी ने शोर मचा दिया। परिवार वाले नजदीक थे। इससे वह तुरंत घर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने किशोरी के भाई के साथ ही मारपीट कर दी और मौके से भाग गया। परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी जावेद किशोरी को काफी समय से परेशान कर रहा है। किशोरी बाजार जाती है या फिर कहीं जाती है तो वह उसका पीछा करता है। इससे पहले भी वह कई बार छेड़छाड़ कर चुका था लेकिन उसके परिवार वालों ने कार्रवाई नहीं कराई लेकिन अब आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा है। इससे उन्होंने कोतवाली में जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
-
इस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को तलाश कराया जा रहा है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी