फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

शिक्षिका, बोली- बदमाश का भाई है मेरा पति, रोज पीटता है

Tue, 19 Apr 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका ने अपने पति, बेटे और बेटी समेत पांच पर मारपीटकर घर से निकालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। बेटे पर उसने छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है। उसका कहना है कि पति शहर के नामचीन अपराधी का भाई है। वह लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है और मायके की संपत्ति लाने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी शिक्षिका सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने एसपी सिटी को बताया कि उसका पति उसे बहुत परेशान कर रहा है। वह पहले एक स्कूल में शिक्षिका के बतौर काम कर रही थी। उसे लगातार परेशान किया गया। मारपीट की गई। इससे उसे नौकरी छोड़नी पड़ी। यहां तक कि अब उसका बेटा और उसकी बेटी भी उसके साथ मारपीट करते हैं। कुछ दिन पहले तीनों ने उसे घर से मारपीटकर निकाल दिया। इस दौरान पति के भतीजे और परिवार के अन्य लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। बेटे ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इस संबंध में उसने पति, बेटा और बेटी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

शिक्षिका ने बताया कि उसका पति शहर के नामचीन अपराधी का भाई है। उसने छह सड़का पर दिनदहाड़े एक बक्सा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसका अपराधी बेटा कोविड काल के दौरान से पीलीभीत जिले से फरार है। उसका पति दोनों के नाम पर उसे डराता है। उसे परेशान करता है। लगातार उसे मायके से संपत्ति लाने का दबाव बनाया जा रहा है। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने मामले की जांचकर उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed