{"_id":"625c5eae8ff88529bc195cdb","slug":"crime-badaun-news-bly481821538","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने की शिकायत, शराबी पति रोज करता है पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान ने की शिकायत, शराबी पति रोज करता है पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव (बदायूं)। क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रधान अपने शराबी पति से परेशान हैं। पति रोज उन्हें शराब पीकर पीटता है। उन्होंने अपने उत्पीड़न से त्रस्त होकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला ग्राम प्रधान ने रविवार शाम थाना पुलिस को तहरीर दी जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका पति आए दिन शराब के नशे में धुत होकर उनसे मारपीट करता है। उसकी इस हरकत से परेशान होकर वह पिछले दिनों अपने मायके चली गईं थीं। रविवार को वह अपने पिता के साथ ससुराल आईं तो पति फिर झगड़ा करने लगा। उस समय भी वह नशे में चूर था। लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करने की कोशिश की तो उसने उन लोगों से भी अभद्र व्यवहार किया। महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि महिला प्रधान की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट गंभीर मामला है, कुंवरगांव पुलिस से जानकारी लेकर दोषी पर कार्रवाई कराएंगे।