{"_id":"625c2034ccba7e0fef1efc72","slug":"crime-badaun-news-bly4817612169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर के हमले में पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअर के हमले में पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव मेवली में अपने खेत पर मेंथा की सिंचाई कर रहे पिता-पुत्र पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया, इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बमुश्किल उन्हें बचाया। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
रविवार सुबह गांव मेवली निवासी 40 वर्षीय महेश मेवली और अमाना बाद के बीच खेतिहर इलाके में अपने खेत पर मेंथा की फसल की सिंचाई कर रहे थे। किसान के मुताबिक उनका बेटा 12 वर्षीय ललितेश भी पहुंच गया। दोनों लोग अपने काम में लगे थे, तभी अचानक एक जंगली सुअर ने ललितेश पर हमला कर दिया। यह देखकर महेश उसे बचाने के लिए भागे। तभी दूसरा सुअर आ गया। उसने महेश पर हमला कर दिया। इस पर पिता-पुत्रों ने शोर मचा दिया। उस दौरान नजदीकी खेत में काम कर रहे ग्रामीण उनकी चीख-पुकार सुनकर लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने बमुश्किल जंगली सुअरों को वहां से भगाया। तब कहीं पिता-पुत्र ने राहत की सांस लेकिन इस हमले में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जंगली सुअर ने ललितेश की गर्दन और महेश के पैर पर वार किया। सूचना पर परिवार वाले भी खेत पर पहुंच गए और उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।