{"_id":"625c1670ccba7e0fef1efc6f","slug":"crime-badaun-news-bly481752988","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ रहने की जिद के आगे महिला का बच्चों से मिलने से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ रहने की जिद के आगे महिला का बच्चों से मिलने से इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची महिला ने पति और बच्चों से मिलने से इनकार कर पुलिस के सामने प्रेमप्रसंग की हकीकत बयां कर दी है। कहा-वह प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इसके साथ ही उसने जेवरात और नकदी ले जाने की बात से भी इनकार किया।
प्रेमप्रसंग के इस मामले में शनिवार को उस वक्त नया मोड़ आया था जब महिला ने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंचकर अपनी ओर से तहरीर सौंपी। पुलिस के मुताबिक- तहरीर में महिला ने कहा है कि उस पर नकदी और जेवरात ले जाने के जो आरोप लगाए गए हैं, वह झूठे हैं। अपनी मर्जी से ही वह पड़ोस के युवक के साथ गई और उसी को हमसफर बनाकर आगे की जिंदगी गुजार देना चाहती है।
पांच बच्चों में महिला के साथ उसकी दो साल की मासूम बेटी भी है। बकौल पति- वह अपनी बेटी को लेने के लिए कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने उसका सामना भी नहीं कराया। शनिवार रात नौ बजे तक वह कोतवाली गेट पर ही अपने चारों बच्चों के साथ डटा रहा। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि महिला शुक्रवार देर शाम कोतवाली में अपना पक्ष रखने के बाद चली गई थी। ऐसे में उसके पति को किससे मिलवाया जाता।