{"_id":"625b02252d87d6394149a327","slug":"crime-badaun-news-bly4817117160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदपुर में गैंगस्टर का 27 लाख का मकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदपुर (बदायूं)। जिले में अपराधियों पर चल रही कार्रवाई के क्रम में शनिवार को सैदपुर कस्बे में एक और गैंगस्टर का मकान सील कर दिया गया। उसके मकान की कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मकान के आगे नोटिस लगा दिया है।
विज्ञापन
वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सैदपुर निवासी अनीस कुरैशी पुत्र अलाउद्दीन कुरैशी के खिलाफ अलग-अलग मामलों के पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ एक गैंगस्टर का मामला भी दर्ज है। उसमें सुनवाई करते हुए डीएम ने अनीस के 27 लाख रुपये के मकान को सील करने का आदेश दिया था। इस पर शनिवार को बिसौली तहसीलदार अशोक कुमार सैनी, सीओ शक्ति सिंह और वजीरगंज एसओ अवधेश सेंगर गैंगस्टर के घर पहुंचे। पहले पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ढोल नगाड़े बजवाकर मकान खाली करने की चेतावनी दी। उसके बाद पुलिस ढोल बजवाते हुए उसके घर पहुंचे। पुलिस ने उसके मकान को कब्जे में ले लिया। बाहर से ताला लगवा कर उसे सील करा दिया गया। पुलिस ने एक नोटिस भी लगाया है। इस दौरान हलका लेखपाल मंजुल कुमार, एसआई राजबली सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।