{"_id":"625ab8e736b2e06397634990","slug":"crime-badaun-news-bly4816385157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पालन कराने के नाम पर 74.80 लाख की ठगी, चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पालन कराने के नाम पर 74.80 लाख की ठगी, चार पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बदायूं के एक दंपती ने औरेया जिले में मछली पालन कराने के नाम पर आठ किसानों से 74 लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। इतना ही नहीं उन्होंने किसानों के खेत खोदवाकर तालाब बनवा दिए। उनमें न तो मछली का बीज डाला गया और न ही दवा, बिजली, पानी, चौकीदार की व्यवस्था की गई। ठगी का अहसास होने पर किसानों ने अपने रुपये मांगे। दंपती दो साल तक प्लॉट बेचकर रुपये वापस करने का बहाना बनाते रहे। जब रुपये वापस नहीं किए तो किसानों ने बदायूं आकर दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज कराई है।
औरेया जिले में बिधूना थाना क्षेत्र के आर्यनगर निवासी कृष्णकांत के मुताबिक अगस्त 2019 में उनके पास बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र नेकपुर नई बस्ती निवासी उपदेश कुमार यादव उर्फ बंटी, उसकी पत्नी कल्पना यादव, भतीजा जयप्रकाश यादव निवासी ग्राम नैथुआ और हाथरस के गीता बिहार नई बस्ती कलवारी निवासी अकबर अली आए। उपदेश कुमार ने खुद को श्री सांई ट्रेडिंग कंपनी का एमडी, पत्नी को मैनेजर, भतीजे को सहायक मैनेजर और अकबर अली को वरिष्ठ लीडर बताया। उन्होंने कहा था कि वेह प्रदेश के कई जिलों में कांट्रैक्ट फिश फार्मिंग के तहत तालाब खोदवाकर मछली पालन करा रहे हैं। आधा एकड़ में तालाब खोदवाने को साढ़े पांच लाख और एक एकड़ के लिए 11 लाख रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद 11 महीनों तक आधा एकड़ वाले को 75 हजार और एक एकड़ वाले को एक लाख 80 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। उन्होंने कई तालाबों के फोटो, वीडियो आदि दिखाए। पूरा भरोसा दिलाया कि इसमें किसानों को अच्छा मुनाफा होगा।
कहा कि वह खुद बरेली के आंवला में दो सौ एकड़ तालाब में मछली पालन करा रहे हैं। आरोप है कि इसके बाद कृष्णकांत से 11 लाख, देवेश कुमार से 13 लाख 20 हजार, मनोज कुमार पोरवाल से 12 लाख 10 हजार, अरुण प्रताप से 13 लाख 20 हजार, मुकेश कुमार विश्वनाथ से छह लाख 60 हजार, निर्मल कुमार शुक्ला से छह लाख 60 हजार, मुकेश कुमार से छह लाख 60 हजार और शिवराम से पांच लाख 50 हजार रुपये जमा कराए। आरोपियों ने उनके खेत खोदवाकर डलवा दिए। उन पर न तो बिजली फिटिंग कराई, उनमें मछली का बीज भी नहीं डाला गया और न ही चौकीदार रखा गया। ठगी का अहसास होने पर इन लोगों ने रुपये वापस मांगे। 15 अप्रैल 2021 तक रुपये वापस किए जाने का इन लोगों को आश्वासन दिया जाता रहा। किसानों ने कई बार आकर शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
अब बदायूं सिविल लाइंस थाना पुलिस ने एडीजी के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-
कई जिलों में ठगे गए किसान
यह केवल औरेया जिले का ही मामला नहीं है। आरोपियों ने मैनपुरी, बहराइच, कानपुर समेत कई जिलों के तमाम लोगों को ठगा है। उनके खेत खोदवाकर खराब करा दिए हैं। जिन पर वह न तो खेती कर पा रहे हैं और न ही उनके रुपये वापस किए जा रहे हैं।
-
यह मामला औरेया जिले का है। तीन आरोपी बदायूं जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने एडीजी के यहां पत्र दिया था। उनके आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसकी विवेचना कराई जाएगी, फिर उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी