{"_id":"624f3b20b7dd7f4fe4596a08","slug":"crime-badaun-news-bly4807163149","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चेन लूटकर भाग निकले बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की चेन लूटकर भाग निकले बाइक सवार बदमाश
विज्ञापन
मुन्नी देवी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पटेल नगर में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश घर के बाहर टहल रही महिला की चेन लूटकर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर कई लोग आ गए। उन्होंने बदमाशों की घेराबंदी की लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। महिला ने पुलिस को सूचना दी है।
शहर के पटेल नगर मोहल्ला निवासी मुन्नी देवी पत्नी दयाराम बृहस्पतिवार सुबह अपने नाती को गोद में लेकर घर के बाहर टहल रहीं थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके घर के सामने कई चक्कर लगाए। मुन्नी देवी समझ पातीं, इससे पहले बदमाश मौका देखकर उनकी सोने की चेन लूट ले गए। इस पर उन्होंने शोर मचाया, चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले और मोहल्ले के कई लोग आ गए। जब तक मुन्नी देवी ने उन्हें घटना के बारे में बताया तब तक बदमाश काफी दूर निकल गए। कुछ लोगों ने उनका बाइक से पीछा भी किया लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। वह गली होकर उनकी आंखों के सामने से ओझल हो गए।
इसके बाद लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शहर में तुुरंत चेकिंग कराई लेकिन बदमाश नहीं पकड़े गए। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद