फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

एंटी भू-माफिया अभियान : आठ हेक्टेयर भूमि कराई कब्जा मुक्त

Thu, 07 Apr 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने जिले में आठ हेक्टेयर से अधिक भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। वहीं भू-माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यह अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन

जिले में भूमि विवाद से जुड़े मामले हैं। अपराध की भी ज्यादातर घटनाओं के पीछे जमीन का ही विवाद मुख्य वजह रहता है। जिसकी लाठी, उसकी भैंस की तर्ज पर लोगों ने कमजोर वर्ग की जमीन हथिया रखी है। आम लोगों की ही नहीं सरकारी भूमि पर भी तमाम लोगों ने अवैध कब्जा कर रहा है। पिछली सरकार में ही मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले में एंटी भू माफिया सेल का गठन कर ऐसे लोगों को सूचीबद्ध करते हुए कार्रवाई के भी निर्देश दिए थे। कुछ समय योजना चल सकी लेकिन कोविड की वजह से मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। फिर से सरकार बनने के बाद अधिकारियों ने अवैध कब्जे को लेकर भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत बुधवार को जिले में एंटी भू-माफिया अभियान चला। इसके तहत जिले में 8.3030 हेक्टेयर भूमि पर से अवैध कब्जा हटाया।
विज्ञापन

-
इन तहसील के गांव से कराया जमीन को कब्जा मुक्त
-सदर तहसील के गांव कुंवरगांव, मुहम्मद नगर सुलहरा, बीबीपुर, मिढौली मिर्जापुर, गंगापुर पुख्ता, लभारी
-दातागंज तहसील के गांव खेड़ा किशनी खाम, बेला खाम
-बिल्सी तहसील के गांव हैवतपुर, मई कला
-बिसौली तहसील के गांव अब्दुलपुर वाहिदपुर, लक्ष्मीपुर, महोरी
-सहसवान तहसील के गांव शिकारपुर में
----------
एंटी भू-माफिया अभियान के तहत जिले भर में कार्रवाई की गई है। भू-माफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
-ऋतु पुनिया, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed