फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

फैजगंज बेहटा एसओ और तीन दरोगा समेत नौ लाइन हाजिर

Thu, 07 Apr 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने गल्ला व्यापारी से हुई साढ़े पांच लाख की लूट के मामले में फैजगंज बेहटा थाने के एसओ, दो दरोगा और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके अलावा बिल्सी थाने का एक दरोगा और जरीफनगर थाने के तीन सिपाहियों को सट्टा कराने के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। इधर, एसएसपी ने समरेर चौकी के प्रभारी एसआई चरण सिंह राणा को फैजगंज बेहटा थाने की कमान सौंपी है।
विज्ञापन

मंगलवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में परमानंदपुर गांव से बाइक सवार दो बदमाशों ने गल्ला व्यापारी से साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिए थे। गल्ला व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता रुपये लेकर अपनी आढ़त खोलने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने अपनी बाइक खड़ी और आढ़त की ओर बढ़े कि तभी बदमाशों ने उन्हें तमंचा दिखाकर रुपये लूट लिए और इस्लामनगर-चंदौसी की ओर फरार हो गए। देर रात तक पुलिस बदमाशों को तलाश करती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उनकी सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिली और संभल जिले की बाइक का नंबर भी मिला पर फुटेज धुंधली होने के कारण लुटेरों का सुराग लगाने की दिशा में खास प्रगति नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मंगलवार रात एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने लापरवाही मानते हुए फैजगंज बेहटा एसओ सुरेश चंद्र गौतम, हलका इंचार्ज एसआई राममहेश सिंह, सर्किल में तैनात, एसआई देवेंद्र सिंह, बीट सिपाही धर्मेंद्र कुमार, पंकज कुमार और अनमोल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं दातागंज कोतवाली क्षेत्र की समरेर चौकी इंचार्ज चरण सिंह राणा को फैजगंज बेहटा एसओ पद पर तैनात किया। इससे पहले एसएसपी ने जरीफनगर थाने के दहगवां चौकी इंचार्ज हेमराज सिंह और सिपाही संजीव यादव को सट्टा कराने के आरोप में निलंबित कर दिया था। जांच में थाने के हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, सिपाही अंकित राणा और राकेश कुमार का नाम भी सामने आया। इन्हें भी लाइन हाजिर कर दिया गया। इसी दौरान एसएसपी ने बिल्सी थाने के एसआई यशपाल सिंह को भी लाइन हाजिर किया। यशपाल सिंह पर दुष्कर्म पीड़िता से रुपये लेने का आरोप है। एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed