फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

एक्सपेलर मालिक को ब्लैकमेल करते एक दबोचा, दो फरार

Thu, 07 Apr 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बुधवार को एक एक्सपेलर मालिक को ब्लैकमेल करते हुए एक व्यक्ति को दबोच लिया। जबकि दो भाग गए।
विज्ञापन

शहर के चित्रांशनगर निवासी मनोज चक्की एक्सपेलर चलाते हैं। बुधवार दोपहर उनके एक्सपेलर पर तीन लोग पहुंचे। उन्होंने खुद को कथित पत्रकार बताया। वह स्पेलर का वीडियो बनाने लगे। मनोज ने कहा कि वीडियो क्यों बना रहे हो तो उन्होंने तमाम कमियां बताईं। उन्हें कार्रवाई होने का डर दिखाया। बोले हमारे ऑफिस आओ, वहीं बात करेंगे। फिर उन्होंने उन्हें कॉल करके आंबेडकर पार्क के पास बुलाया। बोले-आपके खिलाफ कार्रवाई होगी। 50 हजार दो तो मामला निपटा देंगे। इस पर तीनों ने मनोज से दस हजार रुपये ले लिए। तभी मनोज के कुछ साथी पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी करते हुए पुलिस बुला ली। इससे तीनों अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। बाद में उन्होंने बाइक लूटने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की व दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed