फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Tue, 22 Mar 2022 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime
सैय्यद यूसुफ अली फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर के जालंधरी सराय मोहल्ले में रविवार रात बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर सैय्यद यूसुफ अली (42) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह खाना बनाने वाली महिला उनके घर पहुंची और दरवाजा नहीं खुला तब लोगों को मामले की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल उनके परिवारवालों को सूचना देदी गई है।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर सैय्यद यूसुफ अली मूलरूप से पश्चिम बंगाल प्रांत के बर्धमान जिले में सदरपाड़ा थाना क्षेत्र के मोगल कोटे के निवासी थे। करीब दो साल पहले उनका संभल जिले से बदायूं ट्रांसफर हुआ था। कुछ दिन वह बैंक ऑफ बड़ौदा सराफा मार्केट की शाखा के मैनेजर रहे थे। बाद में स्थानांतरित होकर शाखा जोगीपुरा आ गए। अभी पंद्रह दिन पहले उनका रीजनल ऑफिस बरेली तबादला हुआ था। इस समय वह जालंधरी सराय मोहल्ले में चांद मियां के मकान में किराये पर अकेले रह रहे थे। होली पर चार दिन का अवकाश था लेकिन वह घर नहीं गए थे। बताते हैं कि सोमवार सुबह खाना बनाने वाली महिला उनके घर पहुंची। उसने दरवाजा खुलवाने को आवाज लगाई लेकिन वह अंदर से बंद था। उसने मकान मालिक को इसके बारे में बताया। उन्होंने भी पहुंचकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। हारकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो कमरे के दरवाजे के ऊपर लगी ग्रिल पर अंगोछे के फंदे से उनका शव लटका हुआ था। पुलिस ने उनके परिवारवालों को इस बारे में जानकारी की। पता चला कि उनका एक भाई और भतीजा दिल्ली में रह रहे हैं। पत्नी और बच्चे पश्चिम बंगाल में हैं।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने बैंक के स्टाफ को बुलाकर शव को फंदे से उतारा। बाद में शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया।
-------------------
बैंक स्टाफ के पास कई सवालों का जवाब नहीं
बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर ने आत्महत्या क्यों की ? उन्हें क्या समस्या थी ? ऐसी क्या बात हुई, जिससे उन्होंने फंदे से लटककर जान दे दी। इस संबंध में स्टाफ के पास उत्तर नहीं है। कर्मचारी विक्रम ने बताया कि उन्होंने जान क्यों दी, इस बारे में वह लोग नहीं जानते। उनके आत्महत्या करने से वह स्वयं हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सैय्यद युसुफ अली व्यवहार के ठीक थे। उनका पंद्रह दिन पहले बरेली तबादला हो गया था। वह जालंधरी सराय मोहल्ले में किराये पर रह रहे थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। यह पुलिस की जांच का विषय है। उनके परिवार वाले आ रहे हैं। वही कुछ बता सकते हैं।

-सतीश कुमार, जिला कोऑडिनेटर बैंक ऑफ बड़ौदा
-
जालंधरी सराय मोहल्ले में बैंक मैनेजर किराये पर रहे थे। यहां उन्होंने फंदे पर लटककर जान दी है। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed