{"_id":"622e2e403f75c20743379ba5","slug":"crime-badaun-news-bly478209411","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी को टोका तो पूर्व प्रधान के बेटे और दामाद को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी को टोका तो पूर्व प्रधान के बेटे और दामाद को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसाझाग (बदायूं)। हंगामा करने पर शराबी को टोकना पूर्व प्रधान के बेटे और दामाद को महंगा पड़ा। उनकी पिटाई कर दी गई।
थाना क्षेत्र के गांव पडौलिया निवासी पूर्व प्रधान तेजपाल सिंह का बेटा अरविंद और दामाद हरिओम सिंह अपनी कार से संभल से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान किसरुआ गांव के नजदीक एक शराबी सड़क पर खड़े होकर हंगामा कर रहा था। इससे सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई थी। अरविंद ने कार से उतरकर शराबी को हटाने की कोशिश की तो वह अरविंद से भिड़ गया। ये देखकर पूर्व प्रधान के दामाद भी पहुंच गए। इससे गांव पर खड़े तमाम लोगों ने दोनों के साथ जबरदस्त मारपीट कर दी। हरिओम ने चेन तोड़ने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने उनकी कार को ईंट पत्थर मारकर तोड़ दिया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। तब तक आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद