{"_id":"622cf98bbbedc13b7e31b930","slug":"crime-badaun-news-bly4781294112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला के गोसेवक पर साधु ने किया फरसे से हमला,गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला के गोसेवक पर साधु ने किया फरसे से हमला,गिरफ्तार
विज्ञापन
जखौरा गांव में मामले की जानकारी लेती एसडीएम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजगंज बेहटा (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव जखौरा में शनिवार को एक साधु ने गोशाला के गोसेवक को फरसा मारकर घायल कर दिया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
गांव जखौरा निवासी ओमप्रकाश के मुताबिक उनके गांव में ही सरकारी जगह में गोशाला बनी है। उसके बराबर में मंदिर बना है। इस पर बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव कतरोई निवासी कथित साधु किशोर दास रहता है। आरोप है कि वह काफी समय से गोशाला पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। इससे लगातार गोशाला का विरोध करता आया है। शनिवार को किशोरदास ने गोशाला का गेट खोल दिया, इससे कई गाय गोशाला से निकलकर बाहर चली गईं। ओमप्रकाश ने इसका विरोध किया तो किशोरदास ने उस पर फरसे से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। उनका सिर फट गया।
सूचना पर थाना पुलिस और बिसौली एसडीएम ज्योति शर्मा, सीओ शक्ति सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किशोरदास को गिरफ्तार कर लिया। किशोरदास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इधर, किशोरदास का कहना है कि गोसेवक गाय को चारा नहीं खिलाता था। इसी बात पर मारपीट कर दी।
विज्ञापन
-
हमने मौके पर जाकर जांच की थी। गोशाला स्तर पर कोई कमी नहीं थी। कथित साधु के ही हमलावर होने का पता लगा है। उसके खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट करा दी गई है।
- ज्योति शर्मा, एसडीएम बिसौली