फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

चुनाव की रंजिश में ककराला में फायरिंग, इस्लामनगर में चाकू मारा, लाठी-डंडे चले

Sun, 13 Mar 2022 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
crime
ककराला में फायरिंग के बाद एकत्र भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। विधानसभा चुनाव से पनपी रंजिश को लेकर शनिवार को ककराला और इस्लामनगर के दो गुटों में मारपीट, फायरिंग हो गई, एक व्यक्ति को चाकू भी मार दिया गया। इसमें कई लोगों के चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। ककराला में हुआ विवाद भाजपा और सपा समर्थकों के बीच हुआ तो इस्लामनगर में सपा-बसपा के समर्थक आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

ककराला। शेखूपुर विधानसभा सीट पर हार जीत को लेकर शनिवार को ककराला में भाजपा और सपा समर्थक आमने-सामने आ गए। बताते हैं कि सपा समर्थक असरार उर्फ मेली दोपहर के समय रोड किनारे अपने होटल पर बैठे थे। उसी दौरान भाजपा समर्थक रुस्तम उनके होटल पर पहुंच गए। वहां उनके बीच चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई। बात होते-होते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर रुस्तम की ओर से भी कई लोग आ गए। उन्होंने सपा समर्थक के साथ मारपीट कर दी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। शाम के समय ये मामला और बढ़ गया। फिर सपा समर्थकों ने फायरिंग कर दी। करीब दस-बारह राउंड गोली चलीं। सूचना पर तुरंत पुलिस पहुंच गई। तब तक फायरिंग करने वाले मौके से भाग गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें असरार ने रुस्तम, विक्रम खान और अनस खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तो वहीं रुस्तम के बेटे अशरफ ने असरार और उनके बेटे नन्हे व मुनतसिव के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। देर शाम ककराला में कई अधिकारी पहुंच गए और पुलिस सड़कों पर घूमने लगी।
विज्ञापन

इस्लामनगर। कस्बे में शुक्रवार रात सपा और बसपा समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के शानू के मुताबिक शुक्रवार रात वह अपने दरवाजे पर खड़े थे। आरोप है कि सपा समर्थक पूर्व चेयरमैन वाहिद खां का भतीजा सुहैल चुनाव को लेकर गालीगलौज करने लगा। वह कह रहा था कि मुसलमानों ने बसपा को वोट दिया है। इसका विरोध करने पर सुहैल, खालिद, अताउर्ररहमान और नफीस ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसको घेरकर चाकू मार दिया, इससे उसके सिर व सीने में गहरी चोट आई। शोर शराबा सुनकर रूबी, रेशमा और नाजिस उसे बचाने आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। वहीं सुहैल का आरोप है कि शानू, नाजिस, महबूब और उमर उसके घर में घुस आए। उन्होंने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इसमें उसके चोट आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस्लामनगर में शुक्रवार रात विवाद हुआ है। इसमें दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई होगी। ककराला के मामले में भी रिपोर्ट दर्ज हुई है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed