फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   crime

शिक्षामित्र संघ के नेता ने डाला आपत्तिजनक मेसेज, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 10 Mar 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime
बदायूं। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव ने फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये आपत्तिजनक मेसेज डालकर लोगों को मतगणना के विरोध में भड़काने की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मामला बुधवार दोपहर का है। रविंद्र सिंह यादव ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर एक मेसेज वायरल किया। संदेश में इस तरह की बातें लिखी गईं ताकि लोगों का मतगणना को लेकर भरोसा खत्म हो और वह विरोध पर उतर आएं। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हो गए। बाद में मंडी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। वहीं ये संदेश वायरल होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने मतगणना के दौरान बवाल होने की आशंका जताकर एसएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन

यहां बता दें कि चुनाव प्रचार के दिनों में एक बरातघर में शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के साथ सभा कर रहे सपा नेताओं का वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट हुई थी। सपा नेताओं का कहना था कि वह सभा भी रविंद्र यादव की ओर से आयोजित की गई थी। वहीं जिले के कई शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का कहना था कि उन्हें विभागीय बैठक बताकर बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि एक मेसेज फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हुआ था। इस संबंध में शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed